
केशकाल गैंगरेप कांड के दो और आरोपी आमाबेड़ा और बेमेतरा से गिरफ्तार
नागौर. महिला थाने में एक दलित विवाहिता ने दो जनों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता के अनुसार आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाया तथा जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार ऊंटवालिया निवासी एक दलित विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि एक साल पहले ऊंटवालिया से नागौर आने के लिए वह गंठिलासर बस स्टैण्ड पर आई थी, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवाल होकर आए जोधियासी निवासी मूलाराम पुत्र भैराजराम व लालाराम आए तथा नागौर तक छोडऩे के लिए कहा। पीडि़ता ने बताया कि दोनों को वह पहले से जानती थी, इसलिए उनके पीछे मोटरसाइकिल पर बैठ गई। दोनों आरोपियों ने नागौर लाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा किसी को न बताने के लिए डराया धमकाया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए तथा कहा कि यदि किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लोक-लाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
एक साल से कर रहे थे ब्लैकमेल
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार अलग-अलग जगह बुलाकर बलात्कार किया। आखिर में परेशान होकर उसने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मेडिकल कराया। मामले की जांच नागौर वृत्ताधिकारी मुकुल शर्मा कर रहे हैं।
Published on:
29 Apr 2020 10:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
