29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेह में दिनदहाड़े लूट का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

घर में घुस व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर की लूट की वारदात, आरोपियों को पाली से पकड़ा

2 min read
Google source verification
सुरपालिया थाना

सुरपालिया थाना

नागौर. सुरपालिया थाना क्षेत्र के डेह कस्बे शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाने के बाद लाखों के जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपियों से लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपियों को पाली में पकड़ा।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर में करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हथियाबंद बदमाशों ने डेह निवासी दिनेश कुमार जैन के घर में घुसकर उसकी पत्नी जसोदा को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं वृत्ताधिकारी खेमाराम बिजारणिया के सुपरविजन में थानाधिकारी सुमन ने टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों और उनके वाहन की पहचान की। इसके बाद पाली पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने लूट के आरोप में प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) निवासी प्रिंस भारती (26) और पाली निवासी यश जैन (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने का हार, दो चूड़ियां, नाक की फीणी, अंगूठी, चांदी की पायजेब, बिछिया, बच्चों के कंगन सहित करीब 7690 रुपए नकद बरामद किए।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में सुरपालिया थाने की थानाधिकारी सुमन, जायल सीआई मुकेश क्मार वर्मा, सुरपालिया थाने के एएसआई गुमानाराम, भागीरथराम व कैलाशदान के साथ हैड कांस्टेबल रामचंद्र, ओमप्रकाश, कांस्टेबल जगदीशचंद्र, पन्नाराम, श्रवण कुमार व प्रेमराज का योगदान रहा।

व जायल थाना पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

गोटन पुलिस की कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान 30 लाख की नकदी जब्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज

गोटन(नागौर). जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोटन थाना पुलिस ने शनिवार रात को नाकाबंदी के दौरान एक कार से 30 लाख रुपए की नकदी बरामद की। राशि से जुड़े दस्तावेज नहीं बताने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया ।

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी सुरेश चौधरी टीम के साथ टालनपुर तिराहा पर नाकाबंदी किए हुए थे। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस बीच एक ग्रे रंग की कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार चालक मेड़ता सिटी निवासी अंकित सोनी (30) के पास से 30 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में वह नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और न ही संतोषजनक स्रोत बता पाया। पुलिस ने राशि व वाहन के दस्तावेज नहीं होने पर कार को जब्त कर लिया। जब्त नकदी के संबंध में आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित किया है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना गोटन ने वाहन चोरी की रोकथाम एवं वारदातो पर अकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। मुखबीर की सूचना पर 27 मार्च को रेण निवासी आरोपी बुदाराम पुत्र जगदीश बावरी को हरसोलाव से इस मामले में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी बुदाराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मोटरसाइकिल गोटन रेलवे स्टेशन से व दूसरी शिवरोडगोटन से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों मोटरसाइकिल बरामद की ।