scriptदेव दीपावली पर सजी दीपमालिका | Patrika News
नागौर

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

9 Photos
1 year ago
1/9

नागौर. देव दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। देव दीपावली के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में दीपमालिका से भव्य सजावट की गई। ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल एवं एकलिंग महादेव पर सजी दीपमालिका से दीपावली सरीखा दृश्य नजर आया।

2/9

शहर के नगरसेठ बंशीवाला मंदिर में दीपमालिका से पूरा मंदिर सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने के साथ ही परिसर में कई जगहों पर दीपमालिका सजाई। इससे पूरा मंदिर दीपों की रोशनी में जगमगाता रहा।

3/9

नागौर. बंशीवाला मंदिर में दीपक जलाती महिलाएं।

4/9

नागौर. खाई की गली स्थित जिन्देश्वर महादेव मंदिर सजा शिवलिंग।

5/9

यह पूरी दीपमालिका 2100 दीयों से सजाई गई। पूरा मंदिर दीपमालिका की रोशनी में नहाया रहा।

6/9

शहर के गोपीनाथ मंदिर में भी दीपमालिका की भव्य सजावट की गई। इस मौके पर भगवान का भव्य शृंगार करने के साथ ही उनके चारों ओर फूलों के आकार में रखे गए दीपों की शृंखला से विहंगम दृश्य बना रहा।

7/9

नागौर. गोपीनाथ मंदिर में शाम को दीये जलाती युवतियां।

8/9

सजा महालक्ष्मी मंदिर पित्ती परिवारों की कुलदेवी महालक्ष्मी एवं सती माता मंदिर दीपमालिका लगाई गई। मंदिर में ओम, स्वास्तिक, जय दादी मां एवं जय श्रीराम आदि पवित्र शब्दों के आकार में सजी दीपमालिका दीपों से प्रज्जवलित मंदिर के आकार में ढली नजर आई।

9/9

मंदिर के गर्भगृह लेकर गेट के अंतिम छोर तक दीपों की पूरी शृंखला लगी रही। दीयो की रोशनी में मंदिर चमकता रहा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.