3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंचित बच्चों को शिक्षा से बनाएंगे संस्कारवान

राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन द्वारा संचालित एकल विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. नायक कच्ची बस्ती स्थित एकल विद्यालय में शनिवार को कन्या पूजन किया गया। राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन की ओर से निशुल्क संचालित विद्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष तनुजा पंवार ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत ने कन्या पूजन का महत्व बताते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शहर के दानदाता समय-समय पर इस निशुल्क विद्यालय की सार संभाल करते हैं। राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी रुद्रेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़कर संस्कारवान बनाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने महिला के लिए पत्रिका शक्ति क्लब का गठन किया है। जिसमें शहरभर के विभिन्न संगठनों की महिलाओं को शामिल है। राजस्थान पत्रिका समय-समय पर कईं प्रतियोगिताओं तथा कार्यकर्मों का आयोजन करवाता है। पाठकों का विश्वास ही हमारी ताकत है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तनूजा पंवार ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान पत्रिका तथा शारदा बाल विद्यालय ने इस स्कूल को चलाने का बेड़ा उठाया है। जितनी प्रशांसा की जाए वो कम है। इस अवसर पर विद्या भारती जिला सेवा प्रमुख भोजराज अग्रवाल, शारदा बाल निकेतन के प्राचार्य रामपाल रेणिवाल, बालिका विद्यालय प्राचार्य कमला चारण, संगीत प्रमुख मेघराज राव, पंतजली योग समिति के कमल सोनी ने भी विचार व्यत किए।

करवाया भोजन
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष तनुजा पंवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को विशेष भोजन करवाया गया तथा फल एवं पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की मंडल संयोजिका उर्मिला माथुर, अरूणा दैया, विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मीकांत बोहरा, प्रहलाद सिंह, मातृ भारती की अध्यक्ष वंदना वैष्णव, रेणू सोनी, समाज कल्याण छात्रावास की छात्राएं एवं अधीक्षक सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत वंदना से हुई।