6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शव लेकर आरएसएमएमएल कार्यालय के बाहर जमे रहे किसान

तरनाऊ (nagaur). मातासुख गांव में चल रहे किसानों के धरने पर बुधवार को एक किसान की मौत होने पर गुरूवार को तीन गांवों मातासुख,कसनाऊ व इग्यार के सैकड़ों किसान शव को लेकर पूरे दिन आरएसएमएमएल कार्यालय के बाहर बैठे रहे। किसानों से वार्ता के लिए आरएसएमएमएल का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

2 min read
Google source verification
 शव लेकर आरएसएमएमएल कार्यालय के बाहर जमे रहे किसान

तरनाऊ. मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान!


धरनार्थी किसानों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

रालोपा नेता अनिल बारूपाल ने बताया कि मातासुख गांव में तीन मार्च से किसान मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को हुई किसान इमरान खान की मौत के मामले में गुरूवार को सैकड़ों किसान शव को लेकर आरएसएमएमएल कार्यालय पहुंच गए और शव बरामदे में रखकर प्रदर्शन करने लगे। किसान मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगों को लेकर देर शाम तक बैठे रहे लेकिन आरएसएमएमएल को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, आरएसएमएमएल के अधिकारियों से जायल एसडीएम रविन्द्र कुमार व डीवाईएसपी रामेश्वरलाल ने बात कर किसानों से कई बार वार्ता की पर वार्ता सफल नहीं हो सकी। किसान नथुराम,रालोपा नेता राजेन्द्र डुकिया,ओमप्रकाश डोगीवाल,रामू जाट,राहुल खारड़िया,भंवरलाल ने बताया कि आरएसएमएमएल के लापरवाह अधिकारियों का एक किसान की मौत के बाद भी मौके पर नहीं आना उनकी तानाशाही का सबूत है। किसानों ने बताया कि एक किसान की मौत से पूरी तहसील नहीं जिलेभर के किसानों में रोष है।
यह मांगें है किसानों की-

किसानों ने जायल एसडीएम को सौंप मांग पत्र में मृतक इमरान खान के परिवार को आर्थिक पैकेज के तहत एक करोड़ की सहायता आरएसएमएमएल द्वारा देने, परिवार के एक सदस्य को आरएसएमएमएल में नौकरी देने, इमरान के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा दिलाने का खर्च आरएसएमएमएल द्वारा वहन करने, किसान इमरान खान की प्रतिमा मातासुख में बन रहे नए आरएसएमएमएल कार्यालय के बाहर लगाने , इमरान खान को शहीद का दर्जा देने, आरएसएमएमएल के अधिकारियों की लापरवाही से किसान की मौत होने से आरएसएमएमएल के अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने सहित कई मांगे शामिल है।
मुआवजे व अन्य मांगों पर भी नहीं बनी सहमति-

उधर, तीन मार्च से किसान अपनी जमीन के मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर मातासुख मांइस क्षेत्र में धरना देकर बैठे हैं पर गुरूवार देर रात तक मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी।
फोटो कैप्शन,तरनाऊ