
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
परबतसर. दो बेटियों की हत्या के आरोपी पिता मन्नाराम गुर्जर को उसके घर में किसी का आना पसंद नहीं था। इसके लिए वह कई बार बेटी, बेटों और पत्नी को टोक चुका था। बार-बार टोकने के बाद भी चाय पिलाने और हथाई करने से खफा होकर उसने अपनी छोटी बेटी पर वार किया। बीच बचाव करने आई बड़ी बेटी के भी सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इससे दोनों बेटियां ढेर हो गई। दिलढाणी निवासी मन्नाराम से पुलिस रातभर पूछताछ में जुटी रही। पुलिस को बताता रहा कि उसकी कही बात नहीं मानने पर उसने यह निर्णय किया। इस बात को लेकर पहले भी कई बार घर में विवाद कर चुका था। हालांकि पुलिस अभी इसे भी हत्याकांड की ठोस वजह नहीं मान रही। उसे बुधवार को परबतसर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस को रात में घर में पारिवारिक विवाद होने का भी अंदेशा है। इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। बेटों से भी पूछताछ की जाएगी।
पन्द्रह दिन पहले तय कर ली थी हत्या की तारीख
आरोपी मन्नाराम ने पन्द्रह दिन पहले ही घर में हत्या करने की तारीख तय कर ली थी। छोटी बेटी 22 वर्षीय रेखा को मंगलवार को मुकलावे की सीख देकर विदा करना था। इसी रात उसने अपने मंसूबे के अनुसार वारदात को अंजाम दिया। उसे रात को नींद नहीं आई, कई बार उठकर देखा था। कुल्हाड़ी भी साथ लेकर सोया।
व्यवहार में आ रहा बदलाव
मन्नाराम के व्यवहार में बुधवार को बदलाव दिखा। वह गुमशुम रहा। कल तक जिसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं था वह बैरक में रोते दिखा।
बेटियों को करता था खूब लाड़-प्यार
उसे अपनी दोनों बेटियों से खूब प्यार था। जब भी बेटियां त्योहार या पीहर आती तब उन्हें कुछ न कुछ उपहार या नकदी जरूर देता। कुछ वर्षों पहले परबतसर में खदान में गिरने के बाद सिर में लगी चोट के बाद से ही वह सनकी हो गया। तभी से मारने -काटने की बात कहने लगा था। हालांकि यह बदलाव चंद मिनटों का दिखा करता है। यों सामान्य जीवन जी रहा है।
परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में सोमवार देर रात 55 वर्षीय मन्नाराम गुर्जर ने कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बेटी 22 वर्षीय रेखा और बड़ी बेटी 28 वर्षीय मीरा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उसने 50 वर्षीय पत्नी केसर देवी की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी घोंप दी। घर में मौजूद 6 वर्षीय मासूम नाती प्रिंस पर भी वार किए। घायल केसर देवी को अजमेर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रिंस को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी मन्नाराम को पास ही खेतों से गिरफ्तार किया।
छोटी बेटी थी टारगेट, बीच-बचाव में आई बड़ी
आरोपी छोटीबेटी रेखा से खफा था। इसी लिए पहला वार भी उसी पर किया। बड़ी बेटी पर बीच बचाव करने के दौरान वार किए।
आरोपी मन्नाराम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर सौंप दिया। रिमांड अवधि में पूछताछ की जाएगी।
विनोद कुमार, थानाधिकारी, परबतसर
Updated on:
06 Apr 2023 11:27 am
Published on:
06 Apr 2023 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
