30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस से टिकट के दावेदार व पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने दिया विवादित बयान, कहा – ‘आधी से ज्यादा कांग्रेस मेरे पीछे पड़ी’

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 15 Oct 2018, 8:37 PM IST

Former MLA Richpal Mirdha gave controversial statement

Former MLA Richpal Mirdha gave controversial statement

नागौर।

राजस्थान की सियासत में जारी हलचल और चुनावी एेलान के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा सा गया है। हाल ही में डेगाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट के दावेदार व पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को डेगाना में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में मिर्धा ने अपनी पार्टी के खिलाफ ही बयान दे डाला।

मिर्धा के विवादित बयान वाला करीब 30 सैकण्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिर्धा कह रहे हैं कि "साढे चार साल में म्हारी हाजरी हर गांव व ढाणी में आ कोनी क म्ह घर बैठगो और अब चुनाव के टेम आयो हूं। अब कई उम्मीदवार आई अर जीत र जाता रेई। जीत इ कारण सूं जाता रेई क हवा है। पण बांका चुनाव म्ह अर म्हाका चुनाव में अंतर है। अंतर ओ ह क। बिने थें आछी तरह समझ लीजो। आधी सूं ज्यादा कांग्रेस अब म्हारे लारे पड़ी हरावण ने अर बीजेपी तो पूरी पड़ी"

गौरतलब है कि अगस्त 2015 में पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा पर कुचेरा के एक कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व नगर अध्यक्ष को धमकाने और अपशब्द कहने के आरोप में कुचेरा थाने में परिवाद दर्ज हुआ था लेकिन बाद में कार्यकर्ता ने थानेदार को आवेदन देकर बताया था कि उनके बीच समझौता हो गया है और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जो ऑडियो थाने में दिया था वह वायरल हो गया था, जिसको लेकर भी मिर्धा सुर्खियों में रहे थे।