
Gajendra singh Shekhawat, in the public meeting of Hanuman Beniwal
नागौर. केन्द्रीस मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गुरुवार को जोशीला भाषण देते हुए एक ओर जहां हनुमान बेनीवाल की तारीफ की, वहीं कांग्रेस को झूठ का जनरेटर बताया। शेखावत ने भारत माता जय से संबोधन शुरू करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल उनके काळजे री कोर है। उन्होंने देवी-देवताओं व महापुरुषों के जयकारे लगवाने के बाद कहा कि आप सब मेरे वोटेश्वर महादेव हो, आपकी भी जय। आप वोट देने वाले महादेव हो।
शेखावत ने कहा कि आज वे विकास की बात नहीं करेंगे, क्योंकि यह चुनाव देश का चुनाव है, देश की अस्मिता का चुनाव है। मैंने जोधपुर से जो चुनाव लड़ा है, मेरे सामने राजस्थान की पूरी सरकार चुनाव लड़ रही थी। मैं और हनुमान बेनीवाल ने तीन जगह हुंकार भरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री सीधा दिल्ली जाकर रूके। उन्होंने कहा - ये झूठ के पुलिंदा लेकर आएंगे। ये झूठ के जनरेटर है, चौकीदार बनकर ध्यान रखना। देश का मान बढ़ाना है।
मंत्री पद को लात मारकर आए बेनीवाल
शेखावत ने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं भाई हनुमान बेनीवाल को, जिन्होंने चार-चार लोकसभा सीट व मंत्री पद को लात मारकर देश हित में एनडीए के साथ खड़ा रहने का निर्णय लिया। ऐसे व्यक्ति का अभिनंदन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपको भोळावण देने आया हूं एकजुट होने की। एकजुट होने से ही देश को बचाया जा सकता है।
चुनाव मैं लड़ रहा हूं
गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि नागौर में चुनाव हनुमान बेनीवाल नहीं, गजेन्द्रङ्क्षसह शेखावत लड़ रहा है, इसलिए कहीं कमजोरी रह गई तो हनुमान बेनीवाल से पहले मेरी नाक कटेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो रहा है।
Published on:
02 May 2019 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
