7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी आईडी से प्राप्त सिम से हो रहा था जुए का धंधा

लाडनूं के कुम्हारों का बास में फर्जी आईडी से प्राप्त सिमों से जुए का संचालन किया जा रहा था। यह बात पुलिस की ओर से वहां से जब्त किए गए |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sandeep Pandey

•

Updated: 7 Dec 2017, 9:58 PM IST

farzivada

gambling

लाडनूं. लाडनूं के कुम्हारों का बास में फर्जी आईडी से प्राप्त सिमों से जुए का संचालन किया जा रहा था। यह बात पुलिस की ओर से वहां से जब्त किए गए फोन व सिम से सामने आई है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है। डीडवाना वृत्ताधिकारी दीपक यादव के नेतृत्व में जसवंतगढ़ व डीडवाना थाना पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भागने वाले जुआरियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में मुन्ना उर्फ जीवण खां, लालचन्द गुर्जर,हैदर सोलंकी,पन्ना लाल सिलावट,संदीप नागपुरिया,रमेश, श्यामसिंह राजपूत,जसकरण, निम्बीजोधा का जगदीश जाट, गैनाणा के सहदेव डारा, नवरतन ईनाणिया को नामजद किया गया है। वहीं सात आठ अन्य अज्ञात फरार हो गए। गौरतलब है कि बुधवार रात को पुलिस ने सर्चवारंटप्राप्त कर लाडनूं के कुम्हारों का बास में जसकरण नागपुरिया के घर पर दबिश दी थी। जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनसे २६ लाख ५५ हजार रुपए व अन्य सामान भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 75 लाख 95 हजार रुपए का जुए का हिसाब किताब भी मिला है। डीडवाना वृताधिकारी दीपक यादव के नेतृत्व में जसवंतगढ़ व डीडवाना थाना पुलिस ने कार्रवाईको अंजाम दिया था। दबिश के दौरान जोरावरपुरा निवासी ओमप्रकाश, कुम्हारों का बास निवासी मिंटू नागपुरिया, भियाणी निवासी भागीरथ व भवानी शंकर को गिरफ्तार किया था। उधर पुलिस पर परिजनों ने कमरों व आलमारियों के ताले तोडक़र ३५ लाख रुपए व १० तोले सोने के गहने ले जाने का आरोप लगाया था।

ये सामान किया जब्त

पुलिस ने मौके से 26६ लाख 55 हजार रुपए नगद, विदेशी मुद्रा के चार नोट, तीन एलईडी मय सेट टॉप बोक्स, 28 मोबाइल, 10 चार्जर, 10 ईयर फोन,99ताश पत्ती की जोड़ी, पेन, एक ड्राईव, छह मेमोरी कार्ड, केरम बोर्ड, १२७ केसिनो सिक्के, 12 हिसाब किताब के रजिस्टर आदि जब्त किए गए। वहीं कार्रवाई के दौरान 75 लाख 95 हजार रुपए के हिसाब किताब की पर्चियां भी जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से भागने वालों में 11 लोगों को नामजद किया है। उधर, परिजनों का आरोप हैकि पुलिस कमरों और आलमारियों के ताले तोडक़र 35 लाख रुपए और 10 तोला सोने के गहने व एलईडी ले गई। कार्रवाई की लाडनूं पुलिस को भनक भी नहीं लग पाई। कार्रवाई के बाद लाडनूं पुलिस को बुलाया गया।