
कुचेरा. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाराधीन घायल।
कुचेरा (नागौर). क्षेत्र में शनिवार को दो अलग -अलग हादसों में तीन की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। क्षेत्र के बुटाटी गांव की सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर मध्यरात्रि एक बजे करीब ट्रक ट्रेलर व लोडिंग वाहन में भीषण टक्कर हो गई। जिससे लोडिंग वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। शनिवार सुबह छीलरा के पास कार दुर्घटना में दादा -पोते की मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा मध्यरात्रि करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बुटाटी सरहद में घटित हुआ। जिसमें ट्रक ट्रेलर व पिकअप जीप में भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। टक्कर में लुणसरा निवासी 19 साल के रोशन की मौत हो गई। इसी गांव के 19 साल के मुमताज घायल हो गया, जिसे चिकित्सालय लाए। यहां से नागौर रैफर कर दिया। रोशन की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे।
अनियंत्रित होकर पलटी कार
दूसरा दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह छीलरा गांव की सरहद में हुआ। जिसमें कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कराने के बाद खाई में फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दादा व पोते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्रवधु गम्भीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के देशवाल गांव निवासी 65 वर्षीय रतनाराम, उनकी पुत्रवधू 35 वर्षीय सरोज, पोता 13 वर्षीय कमलेश अपने गांव देशवाल से कुचेरा रिश्तेदारों से मिलने आ रहे थे। इसी दौरान छिलरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टक्कराई। टक्कर के बाद कार खाई में जा फंसी। जिसमें रतनाराम व कमलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सरोज गंभीर घायल हो गई। उसे जोधपुर रैफर किया।
एक घंटे मशक्कत कर घायल महिला को निकाला
जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला सरोज गाड़ी में बुरी तरह फंस गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने ग्राइंडर मशीन की सहायता से गाड़ी के दरवाजे को काटकर घायल महिला को बाहर निकाला।
Published on:
12 May 2024 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
