10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौ माता पर अत्याचार से रो उठा दिल, बचाने को सौंप दिए जेवरात

बड़ीखाटू (नागौर). कस्बे की दीपेश्वर गौशाला में मंगलवार की रात्रि में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया । कलाकार डिगरना निवासी डॉ ओम मुंडेल व मुकेश वैष्णव एंड पार्टी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

less than 1 minute read
Google source verification




गौमाता पर अत्याचार की कथा सुनकर भावुक हुई महिलाएं
भजन गायकों ने गाया वाला कानजी रे व गणेश वंदना सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी ।गौ माता के भजनों से भावपूर्ण हुई मुन्नी देवी पत्नी वासुदेव भाटी इटली प्रवासी ने अपने सोने के जेवरात गौमाता के नाम कर दिए। इस दौरान गायक ओम मुंडेल ने मुन्नी देवी का मंच पर बुलाकर सम्मान किया और जेवरात वापस लौटा दिए। मुन्नी देवी ने गौमाता के नाम 1 लाख 61 हजार का दान किया ।

गायक ओम मुंडेल ने गौमाता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने को कहा, उन्होंने भजनों के माध्यम से गौरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि गौ भक्ति से मनुष्य को पुण्य मिलेगा। भजन संध्या में गौ माता के नाम दान स्वरूप करीबन 12 लाख रुपए और एक ट्रोली चारा गो भक्तों ने गौशाला में भेंट किया।

घेवरचंद सोनी के परिवार की ओर से 1 लाख 51 हजार , किशनलाल सोनी के परिवार की ओर से 1 लाख 21 हजार की राशि सहित काफी संख्या में गौभक्तों ने गौदान किया । दानदाताओं व भामाशाह का साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी दुर्गाराम चोयल राजापुरा , अध्यक्ष राजगोपाल जाजू , पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम हेडा , राधेश्याम सोनी , किशोर प्रजापत , रणजीत सिंह , परमवीर सिंह , भोलाराम भाटी , समाजसेवी छोटूराम रिणवा , रणवीर कोठारी , रामावतार जाजू सूरत , पंचायत समिति सदस्य महबूब , भामाशाह रसीद लीलगर , अशोक टेलर सहित सैकड़ों की संख्या में गौ भक्तों ने भाग लिया।