10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिस्ट्रीशीटर इकबाल को किया लहूलुहान, फिर सु​र्खियों में प्रदेश का कुचामन शहर…पढ़ें रिपोर्ट

कुचामन थाने के हिस्ट्रीशीटर इकबाल उर्फ भानु भाट पर स्टेशन रोड पर दो व्यक्तियों ने धार-धार हथियार तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर घायल को चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया। इसके बाद में पुलिस में हिस्ट्रीशीटर भानु ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर इकबाल उर्फ भानु […]

2 min read
Google source verification
nagaur photo

कुचामन शहर में घायल इकबाल का इलाज करते हुए।

कुचामन थाने के हिस्ट्रीशीटर इकबाल उर्फ भानु भाट पर स्टेशन रोड पर दो व्यक्तियों ने धार-धार हथियार तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर घायल को चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया। इसके बाद में पुलिस में हिस्ट्रीशीटर भानु ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर इकबाल उर्फ भानु निवासी भाटों का बास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह सुबह साढे 11 बजे एसबीआई बैंक के पास स्टेशन रोड पर अपने किसी निजी काम से बैठा था। इस दौरान पीछे से अचानक युसूफ व अब्दुल मजीद निवासी कुचामन ने एकराय होकर जान से मारने की नीयत से तलवारों से हमला कर दिया। युसूफ ने तलवार से सिर पर वार किया गया। जिसके कारण सिर में चोट आई है। युसूफ गले में पहनी चैन भी तोडक़र ले गया। इस दौरान राहगीर हेमराज व चन्दाराम बावरी ने बीच-बचाव कर मुझे छुड़वाया। घायल ने बताया कि आरोपियों की ओर से हमला करने से सिर के साथ हाथ व पैर में भी चोटे आई है।

कुचामन थाने का हिस्ट्रीशीटर भानु, दर्ज कई मामले

पुलिस ने बताया कि घायल इकबाल (भानु भाट) कुचामन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो कई अपराधों के मामलों में लिप्त है। लेकिन उस पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हैड कांस्टेबल गोपाल मीणा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर जाकर दबिश दी है। लेकिन आरोपी घर से फरार हो गए। मामलें को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानलेवा हमला बना रहस्य

सूत्रों के अनुसार भानु पर हुआ हमला पुरानी कोई रंजिश का कारण बताया जा रहा है। जिसके कारण उस पर अचानक हमला हुआ है। सूत्रों के अनुसार भानु पर हमलावर सुबह से रैकी कर हमले की तैयारी में थे। जिन्हें मौका मिलते ही भानु भाट पर हमला कर दिया। जानकारी में यह भी बताया गया है कि भानु पर गोल्ड तस्करी व भूमि विवाद के मामले को लेकर यह हमला हुआ है, लेकिन हमला किस कारण हुआ है इसका खुलासा पुलिस की जांच पड़ताल होने के बाद ही पता चलेगा। कुचामन थाने के हिस्ट्रीशीटर भानु पर हुआ हमला पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन भानु भाट ने रिपोर्ट में पुरानी किसी रंजिश का जिक्र नहीं किया। लेकिन शहर के लोग गोल्ड व भूमि के मामले को लेकर यह हमला होने का अंदेशा लगा रहे है।

युसूफ से नहीं है कोई दुश्मनी

हिस्ट्रीशीटर भानू ने रिपोर्ट सौंपते हुए सीओ अरविन्दविश्रोई को बताया कि युसूफ से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। उसने करीब 1 वर्ष पहले गोल्ड के किसी मामले में उसके भाई के घर का पता बताया था। इसके अलावा किसी भी प्रकार की कोई रंजिश नहीं है। भाट ने बताया कि वह पिछले 1 वर्ष से बाहर है। कल ही कुचामन आया था। और शनिवार को अचानक से उस ये हमला हो गया।