
सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति
नागौर. केसरिया बालम आओ नी पधारों म्हारे देश....., सुंदर गौरी भात भराओ जी.... गीतों से गूंजता और केसरिया रंग से जगमगाता परिसर । गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा था आजाद चौक स्थित माहेश्वरी पंचायत पोल में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन व गणगौर महोत्सव का। कार्यक्रम बीच लोग यह देख चकित रह गए कि हॉल में मारवाड़ी गाना 'बरस, बरस म्हारा इंद्र राजा...Ó गाना बजते ही बारिश होने लगी। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने गणगौर को भोग लगाकर विधिवत पूजा -अर्चना की। केसरिया रंग की वेशभूषा में सजी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही।
जुलूस के रूप में पहुंचे गिनाणी
शाम को ईसर-गणगौर को पानी पिलाने के लिए पंचायत पोल से जुलूस के रूप में गणगौर माता की सवारी गिनाणी तालाब के लिए रवाना हुई। जुलूस नकाश दरवाजा, सोनीवाड़ा, बाठडिय़ों का चौक, काठडिय़ों का चौक, मच्छियों का चौक होता हुआ तालाब की पाल पहुंचा। यहां पर ईसर-गणगौर को पानी पिलानी की रस्म अदा की गई तथा मान- मनुहार की गई। महिलाओं ने वापस पंचायत पोल पहुंचकर लक्की ड्रॉ निकाला। जिसमें प्रथम चंदा अटल , द्वितीय प्रतिभा सोनी व तृतीय सरोज तोषनीवाल रही। इन्हें सम्मानित किया गया। जुलूस का रास्ते में मदन मोहन मूदंड़ा, सुरेश राठी, महेश युवा संघ तथा समाज के अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संगीता बजाज, मंजूलता बिहानी, सावित्री दरक, आरती मनिहार, मंजू सोनी, ललिता हिंग्या, ऊषा खडलोया, पायल अटल, कविता चांडक, सरिता भंडारी, किरन भंडारी, मिनाक्षी, कांता लोहिया, किरन मूंदड़ा, विमला लोया, दूर्गा बंग, सरला लढ्ढा, पूजा चांडक, सरोज मोदी, सरोज हिंग्या, सरला भंडारी मौजूद रही। महेश युवा संघ के महेश अटल, मुरली मूंदड़ा, अशोक मूंदड़ा, विकास खडलोया, नेमीचंद जाजू, गोपाल सोनी, जीतू सोनी, नारायण तापडिय़ा, गोपाल मूंदड़ा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
दी मनमोहक प्रस्तुतियां
स्नेह मिलन समारोह में दीपिका राठी, अंजना तापडिय़ा, खुशबू, दीपिका लाहोटी, विष्णुकांता तापडिय़ा मनीषा ढागा, खुशी ढागा, भव्या गिलड़ा, यशवनी, वैभव राघव, सलोनी खडलोया, हनी एंड गु्रप, सहित बाहतियों की गली के गु्रप में 25 से अधिक महिलाओं, युवतियों ने सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, राजस्थानी व देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मंच संचालन संगठन की अध्यक्ष नीलू खडलोया ने किया।
इंदिरा कॉलोनी में पिलाया पानी
गणगौर महोत्सव के तहत गुरुवार को इंदिरा कॉलोनी में गणेश मंदिर महिला मण्डल की ओर से ईसर-गणगौर को पानी पिलाया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला शर्मा व मिनाक्षी दवे के नेतृत्व में महिलाओं ने शाम को गणेश मंदिर में ईसर-गणगौर का पूजन कर भोग लगाया। इसके बाद ढोल-बाजे के साथ ईसर-गणगौर को जुलूस के रूप में इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गया। वहां महिलाओं ने गणगौर को पानी पिलाया। ईसर-गणगौर का पूजन कर जमकर नृत्य किया व मंगलगीत गाए। इस दौरान रंजना, निधि, मुन्नी सोनी, कैलाश देवी,सीमा दैया, केसर दैया, उमा सोनी, ज्योति सोनी, पुष्पा शर्मा, मोनिका, भगवती सोनी, संतोष, प्रांजल अरूणा शर्मा,रूपा सोनी, विमला, प्रमिला, कमला, शैलजा, सुनीता कंवर, सुन्दर आदि महिलाएं मौजूद थीं। प्रेमप्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम सोनी व अशोक दवे ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Published on:
16 Mar 2018 11:28 am

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
