4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुरू होगा निर्माण

आखिर रंग लाई पत्रिका की मुहिम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 16 Jun 2018, 12:11 PM IST

nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. राजस्थान आवासन मंडल ने बालवा रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय योजना में ढाई साल से बंद पड़ा निर्माण कार्य चालू करने की अनुमति दे दी है। जानकारी के अनुसार नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) अर्जुनराम चौधरी ने आदेश जारी करते हुए योजना में मंडल को फिर से काम शुरू करने की सशर्त अनुमति दे दी है। मंडल को सामग्री व निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखनी होगी और काम पूरा होने के बाद तीसरी पार्टी से इसकी जांच करवाकर जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजनी होगी। गौरतलब है कि आवासीय कॉलोनी में बंद पड़ा निर्माण कार्य चालू करने व मकानों की मरम्मत व कॉलोनी में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर पत्रिका ने लगातार शृंखलाबद्ध खबरें प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा ने 2015 में नागौर दौरे के दौरान मकानों का निरीक्षण कर काम बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बाद गत दिनों नागौर जिले के दौरे के दौरान लाडनूं में आयोजित बैठक में उनका ध्यान कॉलोनी के बंद पड़े काम की ओर दिलाने पर राजे ने जयपुर से टीम भिजवाई थी।

कमेटी ने भेजी थी रिपोर्ट
योजना में आवंटियों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कलक्टर कुमारपाल गौतम की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच रिपोर्ट मंडल के माध्यम से सरकार को भिजवाई थी जिसके बाद सरकार ने आवासीय योजना में एचआईजी के 7, एमआईजी बी के 23 समेत कुल 108 आवासों के निर्माण की सशर्त अनुमति दे दी है। कमेटी के निर्णय के अनुसार शुक्रवार तक आवंटियों से शिकायतें प्राप्त की गई है। इन आवंटियों की शिकायतों का भौतिक सत्यापन करवाने के बाद मंडल मकानों की मरम्मत करवाएगा।

और पढ़े...

धूल भरी आंधी से जन जीवन प्रभावित
एक सप्ताह से चल रही है आंधी, तापमान में गिरा, गर्मी से मिली राहत
नागौर. पिछले कुछ दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ चल रही धूलभरी आंधी ने आम जनजीवन प्रभावित किया हुआ है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण अंचल में भी शुक्रवार को चारों ओर धूल के गुबार उड़ते नजर आए। धूलभरी आंधी से पैदल राहगीरों के अलावा दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवाओं के साथ धूल के गुबार उठने से वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ी। गृहणियों को दिन में तीन से चार बार सफाई करनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी का दौर फिलहाल दो दिन और जारी रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार आंधी से कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। शहर समेत आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिन से बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। धूलभरी हवा चलने के कारण पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान 37 डिग्री बना हुआ है, जबकि कुछ दिन पहले पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था।