4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी की ‘ईदी’, देवर को किडनी से दिया नया जीवन

चांद का दीदार, ईदुल फितर आज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:44 AM IST

nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. पाक माह रमजान के रोजे पूरे होने के बाद मनाया जाने वाला त्योहार ईद-उल-फितर शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर काजी मेअराज उस्मानी ने बताया कि शुक्रवार को चांद नजर आया अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह फज्र की नमाज के बाद कब्रिस्तान में जाकर अपने बुजूर्गो के लिए फातिहा पढ़ेंगे। इसके बाद लोग ईद की नमाज पढ़ेंगे। वक्फ जायदाद के सदर तौफिक रजा ने बताया कि सर्किट हाउस के पास वाली ईदगाह में शहर काजी मेअराज उस्मानी व मूण्डवा चौराहा स्थित ईदगाह में मौलाना सगीर अहमद सुबह आठ बजे नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा बड़े पीर साहब की दरगाह, समशी जामा मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर भी नमाज होगी। रमजान के अंतिम पांचवें जुम्मे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में पढ़ी गई। बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में नमाज पढऩे पहुंचे।
रात तक हुई खरीदारी
ईद से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। शहर के तहसील चौक, सदर बाजार, तीगरी बाजार, रानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पैर रखने तक को जगह नजर नहीं थी। लोग देर रात तक खरीदारी में लगे थे।
शहर काजी मेअराज उस्मानी ने बताया कि सुबह सात बजे ईद का शाही जुलूस काजियों के चौक से रवाना होगा, जो सदर बाजार, तिगरी बाजार, नकाश दरवाजा, कलक्ट्रेट चौराहा होता हुआ सर्किट हाउस स्थित ईदगाह पहुंचेगा। वहां नमाज अदा की जाएगी।

भाभी ने देवर को दी किडनी की ईदी,
महात्मा गांधी अस्पताल में हुआ सफल किडनी प्रत्यारोपण

बीमार देवर को किडनी देकर एक भाभी ने ईद के मौके पर नए जीवन की 'ईदी' दी है। यहां सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। बाईस वर्षीय शेर मोहम्मद को नागौर की चांदनी बानो ने उक्त किडनी दी। वह कई दिन से बीमार था। चेहरे और शरीर पर सूजन रहती थी। कभी सीने में दर्द होता, कभी बुखार। आठ माह पहले बीकानेर गया तो किडनी की गंभीर बीमारी का पता चला। फिर नेफ्रोलोजिस्ट सूरज गोदारा ने सप्ताह में 2 बार डायलिसिस शुरू की। लेकिन नागौर से बार-बार जयपुर आने से परेशान होकर किडनी प्रत्यारोपण कराना चाहा। परिवार में भाभी चांदनी बानो की किडनी मैच हुई 13 जून को चांदनी ने एक किडनी देकर ईद से पहले शेर मोहम्मद को नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के निदेशक टीसी सदासुखी ने बताया कि ऑपरेशन में डॉ. एचएल गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. दुर्गेश सैनी, डॉ. बीबी बज व डॉ. विपिन गोयल शामिल थे।