
मेड़ता सिटी. जल मंदिर का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए अतिथि।
मेड़ता सिटी. पुलिस थाना परिसर में शनिवार को दरियाव खेजड़ा आश्रम के संत पांचाराम महाराज के सान्निध्य में मेड़ता विधायक सुखाराम नेतडिय़ा, जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, पालिकाध्यक्ष रुस्तम प्रिंस सहित अतिथियों ने नवनिर्मित जल मंदिर का उद्घाटन किया। भामाशाह हुक्मीराम गटेला की ओर से अपने पिता हरिराम गटेला रामस्नेही की स्मृति में 5 लाख की लागत से जल मंदिर (प्याऊ) का निर्माण करवाया गया। सुबह सवा 11 बजे जल मंदिर के लोकार्पण अवसर पर संत पांचाराम महाराज ने कहा कि जल मंदिर बनवाया पुण्य का कार्य है। जनहित एवं परोपकार में खर्च होने वाला धन ही मनुष्य की असली पूंजी है। परमार्थ का कार्य करना ही मनुष्य जीवन का सार है। भूखे को भोजन, प्यासे को पानी एवं रोगी को औषधी दिलाना ही सच्चा परोपकार है। अन्न-जल एवं वस्त्र का दान ही सर्वश्रेष्ठ दान है। महाराज ने जल का महत्व बताते हुए कहा कि इस प्रचंड गर्मी में जल सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवाओं में है। उन्होंने नशा मुक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में किसी तरह का नशा एवं व्यसन नहीं होना चाहिए। एसपी देशमुख ने कहा कि भामाशाह परिवार ने जो पुनीत कार्य किया है, वह सराहनीय है। और भी भामाशाहों को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रिंस, पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, तहसीलदार किशनाराम चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष रामसुख चौधरी, अधिशाषी अधिकारी श्रवणराम चौधरी, प्रभारी छीतर खां ने भी विचार रखे।
सुविधा डेस्क व विकास के लिए मिले 5 लाख
मेड़ता विधायक नेतडिय़ा ने थाना परिसर में सुविधा डेस्क सहित विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में भामाशाहों का योगदान सराहनीय है। इस मौके पर एसपी देशमुख द्वारा संत पांचाराम महाराज का शॉल ओढ़ाकर व भामाशाह हुक्मीराम गटेला, सीता देवी, रामचन्द्र, धन्नाराम, पन्नाराम गटेला सहित भामाशाह परिवार का सम्मान किया गया। मंच का संचालन राजीव पुरोहित एवं भीखाराम अजनबी ने किया। समारोह में संत चेतनदास महाराज, संत हरिदास महाराज, दादू द्वारा आश्रम अस्तल रेण के महंत श्रीराम शास्त्री, संत रमताराम महाराज, पुखराज टाक, सीएलजी सह संयोजक शौकत भाटी, पार्षद दशरथ सारस्वत, रामेश्वर घांची, दिनेश पंवार, धर्माराम गढ़वाल, मिश्रीलाल मामा, रामनिवास रियाड़, जेठाराम बिजांडा, नाथूराम घांची, अम्बालाल घांची, रामचन्द्र पिचकिया सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Published on:
05 May 2018 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
