
नागौर. कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिलेभर में देव दिवाली का धार्मिक पर्व श्रद्धा और उमंग से मनाया गया।

महिलाओं ने तड़के कार्तिक स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की

कुछ लोग परिवार सहित तीर्थ स्थलों पर पहुंचे और सरोवरों में स्नान कर दान-पुण्य किया। मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन हुए व विशेष पूजा की गई।

नागौर. बंशीवाला मंदिर की आरती में शामिल श्रद्धालु।

नागौर. बंशीवाला

नागौर के बंशीवाला मंदिर में दीये जलाती महिलाएं।

देव दिवाली पर हजारों दीयों की रोशनी में जगमगाया बंशीवाला

देव दीपावली श्रद्धा से मनाईनागौर. देव दीपावली शुभ संयोगों के साथ शुक्रवार को परम्परागत रूप से मनाई गई। मंदिरों में दीपोत्सव के साथ ही विशेष पूजन व भजन, कीर्तन का आयोजन हुआ। शहर के बंशीवाला मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरे मंदिर परिसर को दीप मालाओं से सजाया। शाम होते ही मंदिरों में पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने धार्मिक प्रतीक स्वास्तिक एवं ऊॅ आदि के साथ ही अन्य मुद्राओं में दीपक सजाकर उनको रोशन किया। पूरा मंदिर परिसर जगमग करता रहा।

शाम को घर की छतों व मंदिरों में दीपमालिकाएं सजाकर रोशनी की गई।

मंदिर के गर्भगृह, चौक से लेकर मुख्य गेट की चारदीवारी तक दीपक प्रज्जवलित किए गए। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसी तरह नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर भी हजारों दीपक से रोशनी की गई। मुख्य गेट से लेकर गर्भगृह के पास तक दीपक प्रज्जवलित किए गए । इस दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। शहर के अन्य मंदिरों व घरों पर भी दीपमालाएं सजाई गई।