2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण और गंदगी युक्त बदहाली की चपेट मेंचौसला का उपस्वास्थ्य केन्द्र

अतिक्रमण के चंगुल में फसकर अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 19 Jul 2018, 6:45 PM IST

Chousla News

Chousla News

चौसला. राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भले ही लाख दावे कर ले, लेकिन उपस्वास्थ्य केन्द्र के आस-पास व आगे-पीछे फैली अव्यवस्था व गंदगी खुद ही इसकी हकीकत बयां कर रही है। क्योंकि जो उपस्वास्थ्य केन्द्र लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने हेतु बनाए गए थे आज व खुद ही अतिक्रमण के चंगुल में फसकर अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहे है। हम बात कर रहे है चौसला में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास बने उपस्वास्थ्य केन्द्र की। जहां अतिक्रमण का बोलबाला है केंद्र के पड़ोस के लोगों द्वरा मुख्यद्वार के ठीक सामने व आस-पास में छडिय़ां ओर कचरा फेककर अतिक्रमण कर गंदगी फैला रहे है। लाखों की लागत से बने इस एएनएम सेंटर को देखने पर प्रतीत होता है कि जैसे सालों से संचालित ही नहीं हो रहा हो। एएनएम सुनीता चौधरी ने बताया कि मुख्यद्वार पर गेट नही होने से रात को मवेशी गंदगी फैला देते है। जाली जंगले टूटकर खिड़कियों में छेद हो गए है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। दीवारों में दरारें आ गई है और छत से पानी टपककर फर्श में एकत्रित हो जाता है। जिससे परेशानी हो रही है। यहां सरकारी भवनों के आस-पास फैली गंदगी व अतिक्रमण स्वच्छता मिशन पर धब्बा लगा रहे है। स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने वाले लोग स्वयं सजग नहीं है, तो स्वच्छता पर अलख क्या जगाएंगे। क्योंकि जो उपस्वास्थ्य केन्द्र लोगों के इलाज हेतु बनाया गया था आज वह खुद बीमार होकर इलाज के लिए तड़प रहा है। सरकार की मंशा पर पानी फेरने वाले अधिकारी व जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को नजर अंदाज कर रहे है। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा स्वच्छता व स्वास्थ्य पर जनहित में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि नजर अंदाज कर सरकार की धज्जियां उड़ा रहे है।

इनका कहना है

चौसला सहित पांच उपसवास्थ्य केन्द्रों की मरम्मत करवाने के लिए लिखित में अच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। अतिक्रमण तो यहां के सरपंच हटवाएंगे। मोतीराज चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, कुचामन सिटी& उपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने व आस-पास छडिय़ां और गंदगी के बारे में स्वास्थ्य विभाग की और से कोई शिकायत नहीं आई है अगर आएगी तो हटवा देंगे। -धर्मसिंह चौधरी, सरपंच, ग्राम पंचायत चौसला