
नागौर . जिला मुख्यालय के जेएलएन राजकीय अस्पताल के पालना घर के पास कागज के कार्टून में नवजात शिशु मिला। वहीं पास बैठे लोगों को जब नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो उसके अंदर कपड़ों के बीच नवजात बालक शिशु था। वह भी कपड़े में लपेटा हुआ था। इसके बाद सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई, जिस अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल चौकी पुलिस को सूचित किया और नवजात शिशु को वहां से उठा कर एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टर ने बताया कि शिशु की स्थिति सामान्य है। वहीं शिशु के हाथ में केनुला भी लगा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे का जन्म किसी निजी अस्पताल में हुआ है।
अस्पताल के डॉ. मूलाराम कड़ेला ने बताया कि नवजात शिशु के हाथ पर एक अनुला लगा हुआ है। नवजात को परिजन कपड़े में लपेट कर पालना घर के पास कागज के कार्टून में रख कर चले गए। बच्चे की स्थिति सामान्य है, नवजात को एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया है, नवजात की उम्र एक दिन की है।
श्रद्धालु यात्रा से लौटे, शहरवासियों ने किया स्वागत
नागौर. रामपोल रामद्वारा के महंत मुरलीराम के सान्निध्य में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने गए श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को वापस लौटा। गत सप्ताह रामनामी महंत मुरलीराम व संत राजाराम के नेतृत्व में 110 भक्तों का दल यात्रा पर रवाना हुआ था, जो गुजरात के अंबा माता, रणछोड़दास कृष्ण मंदिर, डाकोर जी, दत्तात्रेय माता मंदिर गिरनार, जूनागढ़ सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, कृष्ण सुदामा, गोमती स्नान सहित सौराष्ट्र गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए शनिवार सुबह 5 बजे पुष्कर पहुंचा। जहां स्नान करने के बाद शाम को नागौर पहुंच गया। यहां पहुंचने पर मूंडवा चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, रामपोल चौराहा, रामपोल सत्संग भवन में नागौर के श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस यात्रा में शंकरलाल सेन, दिनेश कुमार टाक, शिव प्रसाद टाक, मनोज कुमार शर्मा, नवरत्न मिश्र, मनोज अरोड़ा, हीरालाल भार्गव, ओमप्रकाश सेन, रामकिशोर चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, जयसिंह विश्नोई, रामअवतार चौहान, डॉ. दीपिका चौधरी, गणपतराम सांगवा, महेश कंसारा, प्रवेश कुमार विश्नोई, सरवन बिश्नोई, भगवती प्रसाद सोनी सहित अन्य श्रद्धालुओं का जत्था शामिल रहा।
Published on:
17 Apr 2022 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
