10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात घायल को अपनी गाड़ी में विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

-समय पर उपचार मिलने से युवक की बची जान-अन्य लोगों से भी घायलों की मदद का आह्वान

less than 1 minute read
Google source verification
खींवसर विधायक की मदद

देर रात खेजड़ी से एक कार टकरा गई। कार में सवार युवक गंभीर घायल हो गया और उसक साथी असहाय। ऐसे में सूनी पड़ी सड़क पर मदद की गुहार आखिर करें भी तो किससे।



नागौर. देर रात खेजड़ी से एक कार टकरा गई। कार में सवार युवक गंभीर घायल हो गया और उसक साथी असहाय। ऐसे में सूनी पड़ी सड़क पर मदद की गुहार आखिर करें भी तो किससे। वो तो नसीब बनकर आए खींवसर विधायक की मदद से समय पर उपचार ने अनहोनी टाल दी।

हादसे के दौरान मददगार बनने के लिहाज से नागौर काफी पिछड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को पांच हजार के इनाम व प्रशस्ति-पत्र देने की सरकार की घोषणा के बाद भी यहां जागरुकता की कमी है। पिछले ढाई साल में केवल तीन मददगार ही सरकारी रजिस्टर में दर्ज हो पाए हैं, ऐसे में एक मददगार की जिम्मेदारी समझी खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने।

विधायक बेनीवाल शनिवार रात करीब डेढ़ बजे विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नागौर आ रहे थे। फलोदी रोड पर सुखवासी के पास खेजड़ी से एक कार टकराई हुई मिली। एक युवक मदद के लिए पुकारता नजर आया। विधायक ने गाड़ी रोकी और क्षतिग्रस्त कार के भीतर देखा तो एक युवक लहूलुहान हालत में फंसा पड़ा था। उसका साथी घबराया हुआ, मदद की गुहार कर रहा था। विधायक ने उसे दिलासा दी और गंभीर घायल भुण्डेल निवासी सुभाष प्रजापत को साथियों के साथ अपनी गाड़ी से जेएलएन अस्पताल लाए। यहां पीएमओ महेश पंवार से बातचीत कर इलाज के निर्देश दिए। काफी मात्रा में खून बहने के कारण सुभाष की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उसे जोधपुर स्थित मथुरादास हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां समय पर उपचार मिलने के बाद उसकी स्थिति ठीक है। विधायक बेनीवाल का कहना है कि घायल की मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। समय पर उपचार मिले तो बहुत सी जान बच सकती है। अधिकांश मौत अधिक रक्त बहने से होती है।