4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : नागौर में झूम के आया मानसून, देखिए वीडियो

बारिश से नागौर शहर में पानी ही पानी, शहर के निचले क्षेत्रों में भरा पानी

less than 1 minute read
Google source verification
monsoon arrived in Nagaur, water filled in lower areas of the city

monsoon arrived in Nagaur, water filled in lower areas of the city

नागौर. नागौर जिला मुख्यालय पर लम्बे इंतजार के बाद बुधवार शाम को मानसून की पहली अच्छी बरसात हुई। शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ बारिश का दौर छह बजे तक चला। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर में पानी ही पानी हो गया। शहर के निचले इलाकों में घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार नागौर में बुधवार शाम को 88 मिलीमीटर यानी 3.46 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले करीब दो सप्ताह से तेज गर्मी व उमस से आमजन बेहाल था, वहीं जून के अंतिम सप्ताह में बारिश के बाद हुई बुआई की फसलें भी बारिश के अभाव में जलने लगी थी। ऐसे में किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। पिछले चार-पांच दिन प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बावजूद नागौर में मेहरबान नहीं होने से उमस ने काफी परेशान किया। बुधवार को सुबह आसमान में एकबारगी बादल छाने के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दोपहर में फिर काले बादल छाने लगे और शाम करीब पांच झमाझम बारिश शुरू हुई तो अंधेरा सा छा गया। करीब एक घंटे तक हुई अच्छी बरसात से शहर के कॉलेज रोड, शिवबाड़ी, बी रोड, नकास दरवाजा, माही दरवाजा सहित निचले इलाकों में दो से तीन फीट पानी भर गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों में अच्छी बारिश से पानी भर गया। रिमझिम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा।

आज सुबह 08AM से शाम 7.15 तक की तहसीलवार रेंनगेज की वर्षा सूचना

1- नागौर 88MM
2- मूण्डवा 15.5MM
3- खींवसर 2MM
4- जायल 0MM
5- मेड़ता 3MM
6- रियाबड़ी 0MM
7- डेगाना 20MM
8- डीडवाना 0MM
9- लाडनूँ 0MM
10- परबतसर 15MM
11- मकराना 0MM
12- नावां 18MM
13- कुचामन 5MM