8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagaur Crime News: मौसी के घर मेहमान बनकर आया और चुरा ले गया मौसा का ट्रैक्टर

ट्रैक्टर मालिक चंपालाल चौकीदार कुचेरा थाने पहुंचा। उसने बताया कि सुरेंद्र चौकीदार उसकी साली का लड़का है। वह हमारे घर मिलने था और मौका देखकर हल सहित ट्रैक्टर लेकर ले गया।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan News: नागौर के रियांश्यामदास ग्राम इंदोकली के पास गुरुवार सुबह किसानों ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर देखकर कुचेरा पुलिस को सूचित किया। ट्रैक्टर झाड़ियों में फंसा हुआ था। किसानों ने बताया कि रुण के एक व्हाट्सएप ग्रुप में 2 दिन पहले एक ट्रैक्टर के गुम होने का मैसेज चल रहा था।

उसके आधार पर युवाओं ने ट्रैक्टर मालिक से फोन पर सम्पर्क कर ट्रैक्टर के बारे में जानकारी ली। इस पर पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के शिणला गांव निवासी चंपालाल चौकीदार ने बताया कि यह ट्रैक्टर उसका है जो चोरी हो गया था। इसकी स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। बाद में युवाओं ने एक संदिग्ध आरोपी को भी पकड़कर कुचेरा थाने में सूचना दी। थाने के हेड कांस्टेबल दयाराम महिया और बीट अधिकारी ओमप्रकाश बुड़ीया, मेड़ता पुलिस डीएसटी टीम के कालूराम ग्वाला और बलदेवराम बाना मौके पर पहुंचे। पूरी जानकारी के बाद ट्रैक्टर और संदिग्ध आरोपी पाली जिले के बायड़ निवासी सुरेंद्र चौकीदार को कुचेरा थाने ले गए। मामले की जांच हेड कांस्टेबल दयाराम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मामा के घर भांजे ने कट्टे में रखे करोड़ों रुपए, पुलिस पहुंची तो घरवालों के उड़े होश

पुलिस की सूचना पर ट्रैक्टर मालिक चंपालाल चौकीदार शुक्रवार को कुचेरा थाने पहुंचा। उसने बताया कि सुरेंद्र चौकीदार उसकी साली का लड़का है। वह हमारे घर मिलने था और मौका देखकर हल सहित ट्रैक्टर लेकर ले गया। काफी तलाशने के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चला था। ट्रैक्टर मालिक ने फिलहाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग