10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में युवतियों को टक्कर मारने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि उतर गया ऑटो चालक का नशा.. नागौर की छोटी-बड़ी खबरें…

राजस्थान के नागौर में तारकीन दरगाह क्षेत्र में कथित रूप से शराब के नशे में एक ऑटो चालक ने राह चलते कुछ लोगों को टक्कर मार दी।
2 min read
Google source verification
police arrested runken driever  in nagaur

police arrested drunken driever

नागौर. तारकीन दरगाह क्षेत्र में कथित रूप से शराब के नशे में एक ऑटो चालक ने राह चलते कुछ लोगों को टक्कर मार दी। जिससे एक बालिका समेत अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार रात को नशे में टेक्सी ले जा रहे चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हंगामा सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने शराबी चालक अजमेरी गेट निवासी इंसाफ पुत्र अब्दुल सलाम की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के एएसआई रामेश्वरलाल सारस्वत ने आरोपित चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
जुलूस के दौरान विवाद
ताजियों का जुलूस निकालने के दौरान बाजरवाड़ा क्षेत्र में पुलिसकर्मियों व युवकों के बीच धक्का मुक्की से एकबारगी माहौल गरमा गया। बाद में आपसी समझाइश से मामला शंात हुआ। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी भीड़ होने के चलते लोगों को आगे बढने का कह रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की महिला से युवकों की झड़प हो गई। महिला होमगार्ड ने मीडियाकर्मियों के साथ भी दुव्र्यवहार किया। जुलूस निकाल रहे लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर शांत किया। इस मामले में एएसआई अयूब खां ने आरोपित अयूब खां पुत्र भंवरू खां कायमखानी को गिरफ्तार किया है।
मारपीट का मामला दर्ज
घर में घुसकर हमला करने व मारपीट का मामला कोतवाली थाने दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बस्सी वालों का मोहल्ला निवासी अब्दुल वहीद अब्दुल गफार ने रिपोर्ट दी कि रविवार शाम को मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अबरार, इरशाद, मोहम्मद आशिक,अशरफ इरफान, अनीस आदि ने लाठियों से लेस होकर उसके घर पर हमला किया। इरफान ने चाकू से दो बार हमला किया। जिससे उसकी अंगुली कट गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बस्सी वाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल शकूर (30) शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।