
फोटो पत्रिका नेटवर्क
नागौर। नागौर जिले के गोटन कस्बे से हृदयविदारक घटना सामने आई है। निजी स्कूल में प्रार्थना के दौरान कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) से नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका दिव्या टालनपुर निवासी राजू बापेडिया की पुत्री थी और पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत थी।
जानकारी के अनुसार दिव्या सुबह करीब सात बजे रोज की तरह स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। विद्यालय के स्टॉफ ने उसे संभाला और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचया। स्कूल के निदेशक रामकुंवार ओला की सूचना पर परिजन चिकित्सालय पहुंचे।
अस्पताल में डॉ. सुखराम बेरवाल ने छात्रा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने को होने की मृत्यु का संभावित कारण बताया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
घटना से परिवार और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। निदेशक व ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले दिव्या के भाई अभिषेक (16) की भी इसी तरह घर में सोते समय मौत हुई थी।
Updated on:
25 Feb 2026 08:42 pm
Published on:
25 Feb 2026 08:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
