7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर में नगर परिषद टीम ने दुकानों के आगे से हटाए अस्थाई अतिक्रमण

राजस्थान के नागौर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद ने शुरू की अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मुहिम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 7 Dec 2017, 11:25 AM IST

nagaur news

encroachment removal in nagaur

नागौर. नगर परिषद आयुक्त डॉ. अमित यादव के निर्देश पर सचिव नरेन्द्र बापेडिय़ा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को शहर के मानासर क्षेत्र में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। अचानक Nagaur नगर परिषद दस्ते को दुकानों पर देख दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए। दुकानदारों ने टीम के कार्मिकों से काफी अनुरोध भी किया लेकिन टीम ने नियमों का हवाला देते हुए दुकानों के सामने सडक़ व फुटपाथ पर रखी सामग्री जब्त कर ली।
जारी रहेगी परिषद की कार्रवाई
नगर परिषद दस्ता कचरा परिवहन टेम्पो में भरकर सामान नगर परिषद में ले गया। इसके टीम ने Nagaur शहर में अन्य स्थानों पर भी दुकानों के आगे सडक़ पर रखी गई सामग्री जब्त की। बापेडिय़ा के अनुसार शहर में प्लास्टिक थेली पर रोक व दुकानों के आगे से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि दुकानों के आगे सामग्री रखने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है व आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
शहर के सौन्दर्य में आएगा निखार
आगामी जनवरी 2018 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को सफाई निरीक्षकों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। यादव ने कहा है कि शहर के सभी 45 वार्डों में वार्डवार सफाई अभियान चलाया जाए ताकि सर्वेक्षण में नागौर शहर को अच्छी रेंकिंग मिल सके। अभियान में शहर के गैर सरकारी संगठनों, संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
ऐसे चलेगा अभियान
यादव ने बताया कि प्रतिदिन तीन-तीन वार्डों में दोपहर बाद अभियान चलाकर नालियों व छोटे नालों की सफाई, मच्छर भगाने के लिए पाउडर व फिनाइल का छिडक़ाव, झाडिय़ों की कटिंग आदि कार्य किए जाएंगे। अभियान में सफाई से पहले व बाद की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जाएगी। सफाई कार्य की प्रगति रिपोर्ट रोजाना शाम को आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जमादारों को सफाई कार्य करवाने के लिए आवश्यक सामग्री नगर परिषद के भंडार से उपलब्ध करवाई जाएगी।
श्रेष्ठ कर्मचारी होंंगे सम्मानित
यादव ने बताया कि अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन ऑटो टिप्पर चालक, तीन पुरुष व तीन महिला सफाई कर्मचारी, तीन जमादार, तीन सर्कल निरीक्षक आदि को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कर शहरों को रेंकिंग दी जाएगी। सर्वेक्षण टीम शहर में साफ सफाई, कचरा पात्र की उपलब्धता, शौचालयों का उपयोग व सफाई समेत अन्य बिन्दुओं को आधार मानकर अंक देती है।