लाडनूं के पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के पैतृक निवास करणी पैलेस पर पहुंचकर शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजे ने कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह ने अपना पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित किया। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे विधायक के रूप में सहयोगी रहे। इससे पहले उन्होंने भैरोंसिंह शेखावत की भाजपा सरकार को नि:स्वार्थ समर्थन देेकर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी में ठाकुर मनोहर सिंह के जाने से जो रिक्तता आई है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। राजे यहां उनकी पुत्रवधु राजश्री शेखावत एवं उनकी पुत्रियों से मिली। उन्हें ढांढ़स बंधाया। सभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। चूरू सांसद राहुल कस्वां, शहरकाजी सैयद मो. मदनी, गुलरधार महंत बजरंगपुरी महाराज, चूरू जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, मकराना पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, खेमाराम मेघवाल, मंजीतपाल सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह धोलिया आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिंट भी थे।