14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण लॉटरी में बदला निकायों का समीकरण: नागौर परिषद ओबीसी, जायल ओबीसी महिला और मेड़ता रोड एससी महिला

नगर निकाय चुनाव की बिसात तैयार: नागौर-डीडवाना-कुचामन जिले में आरक्षण से बदले अध्यक्ष पदों के समीकरण, अब 17 को निकलेगी वार्डों की लॉटरी
3 min read
Google source verification
Rajasthan Nikay Chunav

राजस्थान निकाय चुनाव (फोटो-एआई)

नागौर. राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच गुरुवार को 309 शहरी निकायों में प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी राजधानी जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में निकाली गई। सबसे पहले अजमेर संभाग की सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। अजमेर संभाग के नागौर जिले में एक नगर परिषद और आठ नगर पालिका हैं। जिले की नई नगर पालिका मेड़ता रोड को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया, जबकि जायल को ओबीसी महिला के लिए तथा मेड़ता सिटी को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार नई बनी बासनी व रियां बड़ी नगर पालिका तथा नागौर नगर परिषद को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। डेगाना, मूण्डवा व कुचेरा नगर पालिका को अनारक्षित वर्ग (सामान्य) में रखा गया है। डीडवाना-कुचामन जिले में तीन नगर परिषद व पांच नगर पालिका हैं, इनमें डीडवाना नगर परिषद को ओबीसी के लिए तथा कुचामन व मकराना को अनारक्षित वर्ग (सामान्य) में रखा गया है, जबकि परबतसर को भी अनारक्षित वर्ग (सामान्य) में रखा गया है। नई बनाई गई खाटू खुर्द नगर पालिका नगर पालिका को एससी तथा बोरावड़ को एससी महिला के लिए, नावां व लाडनूं को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से एससी 50 जिनमें, 16 महिला, एसटी 11, जिनमें 3 महिला, ओबीसी 60, जिनमें 21 महिला और अनारक्षित 188, जिनमें 62 महिला रहेंगी।

ये निकाय अनारक्षित

अजमेर संभाग में अनारक्षित वर्ग के लिए 28 निकाय आरक्षित किए गए हैं। इनमें नागौर जिले से मेड़ता सिटी को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, डीडवाना-कुचामन जिले से कुचामन सिटी, मकराना, परबतसर व खाटू खुर्द तथा नागौर जिले से कुचेरा, मूण्डवा और डेगाना को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है।

नगर परिषदों का आरक्षण

जिला - नगर परिषद - आरक्षित - पिछली बार

डीडवाना-कुचामन - डीडवाना - ओबीसी (ओपन) - सामान्य महिला

डीडवाना-कुचामन - कुचामन सिटी - सामान्य (ओपन) - सामान्य (ओपन)

डीडवाना-कुचामन - मकराना - सामान्य (ओपन) - सामान्य महिला

नागौर - नागौर - ओबीसी (ओपन) - सामान्य महिला

नगर पालिकाओं का आरक्षण

जिला - नगर पालिका - आरक्षित - पिछली बार

डीडवाना-कुचामन - लाडनूं - ओबीसी महिला - सामान्य (ओपन)

डीडवाना-कुचामन - खाटू खुर्द - एससी - नई

डीडवाना-कुचामन - बोरावड़ - एससी महिला - सामान्य (ओपन)

डीडवाना-कुचामन - नावां - ओबीसी महिला - एससी (ओपन)

डीडवाना-कुचामन - परबतसर - सामान्य (ओपन) - ओबीसी (ओपन)

नागौर - बासनी - ओबीसी (ओपन) - नई

नागौर - डेगाना - सामान्य (ओपन) - एससी (ओपन)

नागौर - जायल - ओबीसी महिला - नई

नागौर - कुचेरा - सामान्य (ओपन) - सामान्य (ओपन)

नागौर - मेड़ता सिटी - सामान्य महिला - सामान्य (ओपन)

नागौर - मेड़ता रोड - एससी महिला - नई

नागौर - रियांबड़ी - ओबीसी (ओपन) - नई

नागौर - मारवाड़-मूंडवा - सामान्य (ओपन) - सामान्य महिला

निकाय वार वार्ड एवं मतदाता

निकाय - वार्ड - बूथ - मतदाता

डेगाना - 25 - 25 - 16,257

कुचेरा - 25 - 25 - 17,467

मेड़ता सिटी - 40 - 42 - 34,961

मूण्डवा - 25 - 25 - 14,514

बासनी - 40 - 40 - 30,260

जायल - 25 - 25 - 13,547

मेड़ता रोड - 25 - 25 - 15,251

नागौर - 60 - 113 - 85,162

रियांबड़ी - 20 - 20 - 10,620

कुल - 285 - 340 - 2,38,039

नागौर नगर परिषद परिसीमन को लेकर मतदाताओं ने जताया विरोध

नागौर. नगरीय निकायों के परिसीमन के तहत नागौर नगर परिषद में शामिल किए गए ताऊसर कस्बे के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्टर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके नाम इधर-उधर करने को लेकर विरोध जताया। नगर परिषद के वार्ड 33 के 388 मतदाताओं ने सूची के साथ ज्ञापन सौंपकर बताया कि वे वार्ड 33 के स्थाई निवासी हैं, लेकिन षड़यंत्रपूर्वक उनके नाम वार्ड 33 से हटाकर वार्ड 32 में दर्ज कर दिए हैं, जबकि वार्ड 32 से उनका कोई वास्ता नहीं है और न ही वहां रहते हैं।मतदाता तिलोकचंद सहित अन्य ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जताई और उनके नाम वार्ड 33 में रखने की मांग की।