5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर रेलवे स्टेशन के हाल, पानी के अभाव में यात्री हलकान

एक प्याऊ के भरोसे हजारों रेल यात्री

2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur news

नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे का बी श्रेणी का रेलवे स्टेशन सुविधाओं को मोहताज है। कहने को तो यहां से रोजाना औसतन दो दर्जन गाडिय़ां गुजरती है, लेकिन यात्रियों को ठण्डा पानी नसीब नहीं होता। दो प्लेटफार्म वाले इस स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म पर एक प्याऊ में शीतल जल उपलब्ध है, लेकिन संजय कॉलोनी फाटक की तरफ प्लेटफार्म पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से यात्री तन झुलसाती गर्मी में भी गर्म पानी पीने को मजूबर है। स्टेशन पर ठण्डे पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है।
भामाशाह तैयार, अधिकारी नहीं
शीतल पानी के लिए मात्र एक वाटर कूलर लगा होने से गाड़ी रुकते ही यहां गर्मी में पानी पीने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लग जाती है। अधिकांश यात्री तो भीड़ के कारण पानी पीने से वंचित रह जाते हैं। समय-समय पर विभिन्न संगठनों की ओर से रेलवे अधिकारियों से वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने की मांग की जाती रही है, लेकिन कभी नियमों की पेचिदगियों तो कभी प्लेटफार्म पर स्थानाभाव का हवाला देकर अधिकारी भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। गैर सामाजिक संगठनों की ओर से एक प्याऊ संचालित हैं। गर्मी के मौसम में विभिन्न संगठन भी यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाते हैं, लेकिन यात्रियों व गाडिय़ों की संख्या के हिसाब से एक वाटर कूलर पर्याप्त नहीं है। गाडिय़ों की दिनों दिन बढ़ती संख्या के चलते दो नम्बर प्लेटफार्म पर भी गाडिय़ों का ठहराव दिया जाता है, लेकिन उस प्लेटफार्म पर रुकने वाले यात्रियों को पानी के लिए एक नम्बर प्लेटफार्म पर आना पड़ता है। प्याऊ या वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को मजबूरन अधिक दाम देकर बोतलबंद पानी लेना पड़ता है।

और पढ़े.......

बलाया में पेयजल आपूर्ति की मांग
नागौर. ग्राम पंचायत बलाया के सरपंच अर्जुनराम काला ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत में ग्रामीणों व पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। तालाब का पानी भी सूख चुका है तथा रामढाणी व गौशाला के पास स्थित दोनों सरकारी नलकूप में जल स्तर बहुत नीचा होने के कारण पानी की समस्या है। इसके अलावा नहरी पानी को भी वर्तमान लाइन से नही जोडऩे के कारण पिछले कई दिनों से पेयजल की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं होने से ग्रामीणों व पशुओं के लिए पानी की समस्या विकराल बनी हुई है। पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत बल़ाया में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी के टैंकरों से सप्लाई करवाने की
मांग की।