6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैन बसेरा पर ताला, निराश्रित ठंड में ठिठुरने को मजबूर

डीडवाना. सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित कराने वालों की लापवाही से जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। सरकार ने निर्धन व निराश्रितों को रात में सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा खोल रखे हैं, लेकिन इनके संचालन की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है वे बेपरवाह होने से लोगों को सर्द रातों में ठिठुरने को मजबूर होना पड रहा है।

2 min read
Google source verification
nagaur nagaur news

स्थाई रैन बसेरे पर लटका ताला।

-केयर टेकर के अभाव में ताले में बंद स्थाई रैन बसेरा

- सामुदायिक भवन में भी नही सुविधाएं

-जिम्मेदारों की अनदेखी से ताले में बन्द पड़ी सरकारी योजना

डीडवाना. सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित कराने वालों की लापवाही से जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। सरकार ने निर्धन व निराश्रितों को रात में सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा खोल रखे हैं, लेकिन इनके संचालन की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है वे बेपरवाह होने से लोगों को सर्द रातों में ठिठुरने को मजबूर होना पड रहा है।

शहर में नगरपरिषद की अनदेखी के कारण ताला लटका हुआ है। सर्दी के मौसम में ठिठुरन की वजह से रजाई भी गर्मी नहीं दे पा रही है। ऐसे सर्द मौसम में कमजोर व असहाय लोग बाहर ठिठुरने को मजबूर है। नगर परिषद स्थाई व अस्थाई रेन बसेरे संचालित करती है, जहां बिस्तर, रजाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं रहती है। शहर में नगर परिषद का स्थाई रैन-बसेरा बना हुआ है । रात को इनकी पड़ता की गई तो ताले लटके मिले।

शीतल कुंड के पास

पत्रिका टीम शीतल कुंड के पास बने स्थाई रैन बसेरा पहुंची तो वहां दरवाजे पर ताला लटका मिला। इसके बाद टीम दशहरा मेला मैदान स्थित सामुदायिक भवन पहुंची, यहां पहले अस्थाई रेन बसेरा संचालित होता था । यहां एक कार्मिक चारपाई पर सोया मिला, जबकि अस्थाई रेन बसेरे जैसा कुछ नहीं था।

इनका कहना-

स्थाई रैन बसेरा पिछले 15 दिन से चालू है, यदि ताला लगा हुआ था तो जानकारी लेकर कार्रवाई करते है। देवीलाल बोचलिया, आयुक्त नगरपरिषद।

आज देंगे ज्ञापन

डीडवाना. क्षेत्र के लोग शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देंगे। मेघवाल समाज सभा भवन डीडवाना, अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति डीडवाना, मेघवाल समाज विकास संस्थान सहित अन्य सामाजिक संगठन ज्ञापन देंगे। लोगो ने बताया संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, विरोध जताने के लिए ज्ञापन देंगे।