रेलवे सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भागीदार के रूप में ट्रेक को स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई जगहों पर बचा हुआ खाना, प्लास्टिक की बोतलें, पेपर बॉक्स आदि ट्रैक पर फैले रहते हैं। ट्रेनों से निकलने वाला मल-मूत्र भी चिंता का विषय है। मल-मूत्र और कचरे से ट्रेक खराब हो रहे हैं। कई रेलवे मंडल स्टेशनों के आस-पास ट्रेक को साफ रखने के लिए मशीनों की सहायता ले रहे हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में लगे बायो-टॉयलट के चलते ट्रेक पर अब मल-मूत्र की गंदगी कम होती है।