20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ड के मुख्य मार्ग पर नहीं बन पाई अब तक सडक़

वार्डवासी हो रहे परेशान, पालिका प्रशासन का नहीं ध्यान

2 min read
Google source verification
Nawas

Nawa News

नावां शहर. शहर के वार्ड संख्या एक व दो में ही सडक़ों को हालात बदहाल है। नगरपालिका क्षेत्र होने के बाद भी इन वार्डों के कुछ मार्गो पर आज तक सडक़ों का निर्माण नहीं करवाया गया है। जिसके चलते वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के निधि धर्मकांटे के सामने से वार्ड दो में जाने वाले मार्ग पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से आज तक सडक़ का निर्माण नहीं करवाया गया है। इस मार्ग पर दर्जनों की तादाद में नमक इकाई बनी हुई है जिससे नमक उद्यमियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों को इस मार्ग से जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों व नमक उद्यमियों की ओर से कई बार नगरपालिकाध्यक्ष व प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन इन रास्तों में आजतक सडक़ों का निर्माण नहीं करवाया गया है। यहीं हाल वार्ड एक में बायपास से टंकी की ढाणी जाने वाले मार्ग पर सडक़ का निर्माण नहीं करवाया गया है। वार्ड एक में कई मार्गों पर आज तक सडक़ निर्माण नहीं होने से आमजन काफी परेशान हैं। वार्डों में इन रास्तों पर आज तक पालिका की ओर से सडक़ निर्माण नहीं करवाए जाने के चलते लोगों ने बार-बार पार्षदों को शिकायत की तथा सडक़ बनवाने की मांग रखी। इसके बाद भी पालिका में तो पार्षदों तक की सुनवाई नहीं होने से सडक़ों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
इनका कहना
नमक उद्योग इकाईयों में जाने के मुख्य मार्ग पर पालिका को जल्द से जल्द सडक़ निर्माण करवाना चाहिए। इस मार्ग पर दर्जनों नमक इकाई हैं तथा आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पालिका प्रशासन किस दुर्घटना का इंतजार कर रहा है जिसके बाद सडक़ का निर्माण करवाया जाएगा। - अशोक रेबारी, नमक उद्यमी नावां शहर।

पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन को इस सडक़ों के बारे में अवगत करवाया गया है,लेकिन पार्षदों की सुनवाई नहीं होने के चलते वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - सिकन्दर खां, पार्षद वार्ड नं 1 नगरपालिका नावां शहर।