20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली में तोडफ़ोड़ के 73 आरोपित नामजद, विरोध रैली में बजा डीजे भी जब्त

डेगाना में तनाव मामले को लेकर व्यापारियों में रोष, मंत्री व एसपी ने दुकानदारों से की बातचीत

3 min read
Google source verification
tension

rally

डेगाना. दलित संगठनों के सोमवार को डेगाना बंद करवाने के समय भीम सेना के कई घंटों तक मचाए उत्पात को लेकर मंगलवार को भी मामला शांत नहीं हुआ। व्यापारियों व दुकानदारों ने मंगलवार को रोष जताते हुए उत्पात मचाने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने डेगाना शहर का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक डेगाना पुलिस थाने में पहुंचे। एसपी ने बाद में शहर में सहकारिता एवं गोपालन-डेयरी मंत्री अजयसिंह किलक के साथ दुकानदारों से मुलाकात की। दुकानदारों से मिलकर प्रदर्शन करने वालों में समाजकंटकों के नुकसान करने को लेकर बात की। मंत्री किलक व एसपी देशमुख ने बाजार में पैदल घूमकर दुकानदारों से मामले को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी, डीएसपी अंतरसिंह श्योरान, सीआई रामवीर जाखड़ सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी बाजार में पूरे दिन गश्त करते हुए व्यापारियों से शांति की अपील की। डेगाना शहर में तोडफ़ोड़ करने वालों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।
मंत्री व एसपी ने ली दुकानदारों की बैठक, मामले की घोर निंदा:-

बंद के दौरान हुए नुकसान को लेकर डेगाना व्यापार मण्डल संघ ने मंगलवार को सहकारिता व गोपालन मंत्री किलक एसपी देशमुख के साथ शहर के रांका मार्केट में बैठक हुई। मंत्री किलक ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान तोडफ़ोड़ व उत्पात निंदनीय है। एसपी देशमुख ने कहा कि सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने वाले 72 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 63 जनों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरात के वीडियो व्हाटसएप नम्बर 9530413100 पर पुलिस को भेज सकते हैं। वीडियो भेजने वालों के नाम व नम्बर गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिन्दा, पूर्व सरपंच डॉ. भंवरसिंह राठौड़, व्यापार संघ के बिरदीचन्द तोषनीवाल, रामनिवास धुण, रामनिवास खटकड़, बेनिगोपाल शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, पार्षद विरेंद्र रिणवां, पवन पुरोहित, भाजयुमो शहर अध्यक्ष मुलाराम बेनिवाल, घनश्याम पाण्डिया, राकेश करवा सहित बड़ी संख्या में दुकानदार व लोग मौजूद थे।


रैली में तोडफ़ोड़ के 73 आरोपित नामजद, विरोध रैली में बजा डीजे भी जब्त

डेगाना. पुलिस ने भारत बंद के दौरान डेगाना में उत्पात मचाने के आरोपितों के लगभग 70 दुपहिया वाहन सोमवार की रात घटनास्थल से जब्त किए। पुलिस ने विरोध रैली में डीजे जब्त कर चालक वकील मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए 63 आरोपितों को शांति भंग करने में उपखंड मजिस्ट्रेट डेगाना रविन्द्र कुमार चौधरी के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को मेड़ता सिटी जेल भेजा दिया गया। डेगाना पुलिस मामले को लेकर जब्त दुपहिया वाहन मालिकों का पता लगाकर नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करेगी। बाजार में तोडफ़ोड़ सहित डीएसपी व पुलिसकर्मी से मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया है।
इन 63 आरोपितों को भेजा जेल
पुलिस ने डेगाना में पत्थरबाजी करने व तोडफ़ोड़ करने के 73 आरोपितों को नामजद किया है। इनमें से 63 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल काला, पूर्व सरपंच मांगीलाल संत, डेगाना पंचायत समिति जेईएन छोटूराम मेघवाल, रामस्वरूप मेघवाल गौरेड़ी करणा, जितेन्द्र मेघवाल कुत्यासनी, सागर मेघवाल ईड़वा, दिनेश मेघवाल कुत्यासनी खुर्द, गजेन्द्र मेघवाल गौरेड़ी करणा, रेखराज हरिजन ईड़वा, मीठूराम बावरी भावला, गिरधारी मेघवाल खुड़ी कलां, मदनलाल मेघवाल गौरेड़ी करणा, श्योराम बावरी पालियास, मुकेश बावरी मांझी, आशाराम मेघवाल गौरेड़ी करणा, मुकेश मेघवाल गौरेड़ी करणा, गोविन्द मेघवाल निम्बड़ी कोठारिया, ब्रजराम हरिजन गौरेड़ी चाचा, महावीर मेघवाल जावा, तुलछीराम बावरी मांझी, नेमाराम मेघवाल कुत्यासनी, गुमानाराम मेघवाल खुड़ीकलां, राहुल हरिजन ईड़वा, राजेन्द्र बावरी पालियास, बाबूलाल मेघवाल खुड़ी कलां, बाबूलाल मेघवाल बंवरला, नरसीराम मेघवाल थाटा, भूराराम मेघवाल रामसरी, सुखाराम मेघवाल खुड़ीकलां, सुवाराम मेघवाल खुड़ी, जगदीश मेघवाल तामडोली, रामस्वरूप मेघवाल डेगाना गांव, नरेश मेघवाल, उमाराम तामडोली, शिम्भूराम मेघवाल सामटिया की ढाणी, गोफुराम नायक खुड़ीकलां, कमल मेघवाल थाटा, कमल बावरी सांजू, रामस्वरूप मेघवाल सांजू, नरेन्द्र रेगर मांझी, रवि कुमार ईड़वा, दियाराम मेघवाल खुड़ी, नोरत मेघवाल, डूंगाराम रेगर मांझी, किर्तीवर्धन मेघवाल चुई, सुरेश मेघवाल खुड़ी, ओमप्रकाश मेघवाल रावलियावास को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार मुकेश मेघवाल पुनियास, महेन्द्र रेगर गौरेड़ी चाचा, कालुराम मेघवाल पालियास, राजूराम जाट बरनेल, वकील मोहम्मद टंकीपुरा, राजूराम नाई पुन्दलौता, विष्णु मेघवाल रावलियास, राजूराम बावरी पालियास, सीताराम बावरी बोरावड़, कैलाश रेगर मांझी, नरेन्द्र रेगर, लक्ष्मण रेगर व लालचंद रेगर सभी मांझी निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।