5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फायरिंग मामले के आरोपित तीन दिन के रिमांड पर

डाबरियाणी कलां में शनिवार को की थी फायरिंग

2 min read
Google source verification
Morena News, Morena Hindi News, Mp Hindi News, Crime, Court News, Crime In Morena, Police, FIR

court

मेड़ता सिटी (निसं)डाबरियाणी कलां गांव में शनिवार दोपहर अपनी बुआ के घर मायरा लेकर आए पालियास निवासी एक युवक पर हुए फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को मेड़ता सिटी में रविवार दोपहर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि 25 नवंबर को डाबरियाणी कलां गांव में बुआ के घर मायरा लेकर आए पालियास निवासी सुरेशचंद के अपहरण की कोशिश एवं फायरिंग प्रकरण में मेड़ता रोड थाना पुलिस ने दो आरोपी डाबरियाणी निवासी सुखाराम व पुनास निवासी कमलेश को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ही आरोपितों को रविवार को मेड़ता सिटी में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस आरोपितों से वारदात में प्रयुक्त हुए हथियारों सहित प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पीडि़त पालियास निवासी सुरेशचंद ने जानलेवा हमला करने और अपहरण की कोशिश करने का आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने इस फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया है।

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को लिया चपेट मे

- काोचिंग से लौट रहा छात्र घायल - स्कूल बैग ने बचाई जान

कुचेरा. राष्ट्रीय राजमार्ग -89 स्थित बिचपुड़ी फांटा पर रविवार दोपहर में तेज गति से आ रही लक्जरी गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उस मोटरसाइकिल सवार एक विद्यार्थी घायल हो गया। उसे एम्बूलेंस 108 से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। एम्बूलेंस चालक सुरेंन्द्र लोयल व ईएमटी बसन्त दाधीच ने बताया कि खारीयावास निवासी दिनेश (18) पुत्र पूर्णाराम जाट रविवार दोपहर एक बजे के करीब रेण स्थित एक निजी शिक्षण संस्था में कोचिंग में पढक़र आ रहा था। बिचपुडी फांटा से अपने गांव जाने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठ रहा था तभी अजमेर की ओर से तेज गति से आ रही लक्जरी कार ने टक्कर मार दी। दिनेश उछलकर गाड़ी के कांच से टकराकर सडक़ पर गिर गया। गाड़ी चालक गाड़ी को और तेज गति से दौड़ाता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व मैन शीशा टूट गया। मोटरसाईकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । सडक़ पर घसीटने से विद्यार्थी के कपड़े फट गए व शरीर पर चोटें आई।

गाड़ी रूकवाकर पुलिस को सौंपी
ग्रामीणों की सूचना पर पत्रिका संवाददाता ने कुचेरा व मेड़त पुलिस को सूचना दी, वहीं बुटाटी बस स्टैंड पर लगे पुलिस बेरिकेट्स व आस पास के दुकानदारों की सहायता से गाड़ी को रूकवाकर कुचेरा व मेड़तारोड़ पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची कुचेरा पुलिस ने गाड़ी को बुटाटी बस स्टैंड से जब्त किया। रेण चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुचेरा थाने के हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश बिश्नोई ने अस्पताल पहुंचकर घायल विद्यार्थी के बयान दर्ज किए।

स्कूल बैग ने बचाई जान
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाईकिल को इतना जोर से टक्कर मारी कि उस पर सवार विद्यार्थी उछलकर गाड़ी के शीशे से टकराकर सडक़ पर जा गिरा ,लेकिन उसका स्कूल बैग नीचे आने से उसकी जान बच गई।