4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में जानिए, जिले की पहली महिला एसपी श्वेता धनखड़ की प्राथमिकताएं

Priorities of Shweta Dhankar, the first woman SP of the nagaur district आईपीएस धनखड़ इससे पहले डीसीपी ईस्ट जयपुर, एसपी राजसमंद, जालोर सहित एसएसबी जोधपुर एसपी, जीआरपी अजमेर में एसपी रह चुकी हैं

less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur SP Shweta Dhankar

Nagaur SP Shweta Dhankar

नागौर. आईपीएस श्वेता धनखड़ ने शनिवार को नागौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले की पहली महिला एसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, नागौर वृत्ताधिकारी मुकूल शर्मा, डीएसपी (एससी-एसटी) नियति शर्मा आदि उपस्थित रहे, जिनसे जिले के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि नागौर जिले में पहली बार एसपी के पद पर महिला ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त एसपी धनखड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नागौर जिले में उनकी प्राथमिकता अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को पैदा करना रहेगा। महिला एसपी होने के नाते पूरे जिले में महिलाओं के प्रति कहीं कोई अपराध या उत्पीडऩ की घटना हो तो वे निजी तौर पर कभी भी मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि परिवादियों को प्राथमिकता से सुनने के साथ महिला अत्याचारों में कमी लाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

आमजन के साथ पुलिसकर्मियों की समस्या का भी करेंगे समाधान
एसपी धनखड़ ने अपराधों में कमी लाना व अपराधों की रोकथाम के साथ अवैध बजरी खनन पर शिकंजा कसने का प्लान बनाकर कार्य करेंगे और सीएलजी के गठन में विशेष फोकस करेंगे। इसके साथ आमजन के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुुलिस का जनता के साथ जो व्यवहार है, उसमें ज्यादा से ज्यादा सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनता से सीधे जुड़ाव वाले अधिकारियों, थानाधिकारीयो, ड्यूटी आफिसर और बीट कांस्टेबल के कार्य में सुधार किया जाएगा। सीएलजी को और ज्यादा मजबूत करने के साथ-साथ नए सीएलजी सदस्यों को जोड़ा जाएगा। वर्ष 2009 बैच की आईपीएस धनखड़ इससे पहले डीसीपी ईस्ट जयपुर, एसपी राजसमंद, जालोर सहित एसएसबी जोधपुर एसपी, जीआरपी अजमेर में एसपी रह चुकी हैं।