12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में राघुरधाम महंत की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, 1 शख्स डिटेन

Mahant Murder Case: मेड़ता से महंत की हत्या का मामला समाने आया है। मेड़ता के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जाटाबास में राघुरधाम के महंत की देर रात हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
raghhudham_mehnt_chotu_puri.jpg

Murder Case: मेड़ता से महंत की हत्या का मामला समाने आया है। मेड़ता के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जाटाबास में राघुरधाम के महंत की देर रात हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को रियांबड़ी के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को डिटेन भी किया है।

जानकारी के अनुसार इस वारदात के बारे में आज सुबह पता चलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महंत छोटू पुरी (65) के शव को रियांबड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर पादू कलां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एक ओर रियां बड़ी के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। महंत की हत्या के बाद बवाल मचा है। लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले को संभालने में जुटी है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस भागदौड़ कर रही है।

यह भी पढ़ें : 1 लाख रुपए के लिए उजाड़ दिया था मौसी का सुहाग, मौसा का मुंह कुचल-कुचलकर दी दर्दनाक मौत