23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े घर पर धावा, लाखों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ

परिवार मजदूरी पर गया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 4 Jul 2025, 8:15 PM IST

नावां शहर में सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार मजदूरी पर गया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर जब टूटे ताले और बिखरा सामान देखा गया, तो परिवार के होश उड़ गए।

10 लाख के आसपास सामान चोरी

परिजनों के अनुसार चोरी हुए सामान में करीब 7-8 तोला सोना, भारी मात्रा में चांदी और 1 लाख रुपए से अधिक नकदी शामिल है। घर में रखे 500-500 के नोट भी गायब हैं। चोर द्वारा सोने का हार, रखड़ी सेट, कान की झुमरी, मंगलसूत्र, मांडलया, पायजेब की जोडिय़ां और अन्य बहुमूल्य गहने समेट ले गए। इसको लेकर आकड़े बताएं जा रहें है कि करीब 10 लाख के आसपास सामान चोरी हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से न केवल पीडि़त परिवार बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी सकते में हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वारदात के बाद सीओ अरविंद विश्नोई, हैड कांस्टेबल नरेश कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके पर वारदात के बाद में लोगों ने माना की घटना किसी जानकार व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई हो सकती है, क्योंकि पूरी वारदात बेहद सुनियोजित लग रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कई राज खोल सकती है।