
Rajasthan Crime : शराब के नशे में देर रात करीब तीन बजे जागने पर भूख लगी, पत्नी को खाना देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसे तब तक मारता रहा जब तक की वो बेहोश नहीं हुई। चूंटिसरा में पत्नी अंजू कंवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भवानी सिंह से पुलिस की पूछताछ के बाद यही वजह सामने आई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद भवानी सिंह का मेडिकल कराया। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने पत्नी से मारपीट के दौरान किसी तरह का हथियार इस्तेमाल नहीं किया। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
सदर थाने के सीआई अजय कुमार मीणा ने बताया कि मजदूरी करने वाला भवानी सिंह शराब का आदी है। आए दिन वो पत्नी अंजू के साथ मारपीट करता रहता था। उसकी दो बेटियां ननिहाल व बेटा चाचा के पास रहता था। शुक्रवार को वह मजूदरी पर भी नहीं गया, रात को शराब के नशे में आया और सो गया। इसके बाद करीब चार बजे वो जागा तो उसे भूख लगी, उसने खाने के लिए कुछ देने के लिए अंजू को जगाया। उसके ना-नुकर करने पर भवानी सिंह का पारा चढ़ गया । उसने अंजू पर हमला बोल दिया। दीवार से उसका सर फोड़ा, बुरी तरह पीटकर उसे निढाल कर दिया और भाग छूटा। सुबह इधर-उधर से सूचना मिलने पर पास रह रही रिश्तेदार और अंजू का देवर रवि सिंह वहां आया । उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंजू को पहले जेएलएन अस्पताल ले गई, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया , शनिवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। रवि सिंह की रिपोर्ट मिलने के बाद एसआई राहुल कुमार, एएसआई शिवराम, हैड कांस्टेबल रामकैलाश, कांस्टेबल गणपतराम आदि ने चंद घंटों में भवानी सिंह को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी-कॉलेज की नैक एक्रिडिटेशन में होगा बदलाव, शिक्षा मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
सही समय पर निर्णय होता तो अंजू की जान नहीं जाती
नागौर सीओ रविंद्र बोथरा ने बताया कि भवानी सिंह शादी के बाद से अंजू को परेशान करता था। शराब की वजह से बच्चे भी ननिहाल व चाचा के पास रह रहे थे। अंजू के साथ आए दिन ऐसी प्रताड़ना होती रही तो उसके परिजनों को सही समय पर निर्णय करना चाहिए था। पुलिस में शिकायत देते, आवश्यकता होती तो अंजू को वहां नहीं भेजते। परिजनों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वो ऐसे किसी भी मामले में मूक-दर्शक नहीं बने । पुलिस में शिकायत करे, ताकि ऐसे लोगों पर लगाम लगाई जाए।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, टीचर्स की होगी बल्ले-बल्ले
Published on:
11 Mar 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
