14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: 14 से 30 अप्रेल तक रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द तो कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी; देखें लिस्ट

Indian Railways: चूरू-सादुलपुर रेलमार्ग पर दोहरीकरण के तहत किए जा रहे ऑटोमेटिक सिंगनल कार्य के कारण जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Train news

फाइल फोटो- पत्रिका

Indian Railways: मेड़तारोड/गोटन। मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत किए जा रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण इस माह रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

इस कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लॉक के चलते जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द, परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा कुछ को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।

रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर–रेवाड़ी 25 से 28 अप्रेल तक (4 ट्रिप) तथा 14824 रेवाड़ी–जोधपुर 26 से 29 अप्रेल तक (4 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर–हिसार 14 से 29 अप्रेल तक (16 ट्रिप) चूरू तक ही संचालित होगी तथा चूरू–हिसार के बीच रद्द रहेगी। वहीं 14892 हिसार–जोधपुर 15 से 30 अप्रेल तक (16 ट्रिप) चूरू से संचालित होगी और हिसार–चूरू के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 14823 जोधपुर–रेवाड़ी 15 अप्रेल को लोहारू तक ही संचालित होगी। 22915 बांद्रा टर्मिनस–हिसार 27 अप्रेल को चूरू तक तथा 22916 हिसार–बांद्रा टर्मिनस 28 अप्रेल को चूरू से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

इस दौरान कई रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इनमें 22471 लालगढ़–दिल्ली सराय, 22472 दिल्ली सराय–लालगढ़, 22421 दिल्ली सराय–जोधपुर, 12324 बाड़मेर–हावड़ा, 15624 कामाख्या–भगत की कोठी, 12371 हावड़ा–बीकानेर, 12372 बीकानेर–हावड़ा, 12259 सियालदाह–बीकानेर, 12260 बीकानेर–सियालदाह, 19271 भावनगर टर्मिनस–हरिद्वार, 19027 बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी, 19028 जम्मूतवी–बांद्रा टर्मिनस तथा 22482 दिल्ली सराय–जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं, जो निर्धारित तिथियों में रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना, जयपुर और मेड़ता बाईपास मार्ग से संचालित होंगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर–रेवाड़ी 15 अप्रेल को जोधपुर से चार घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग