नागौर

Alert: क्या आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना वाले मैसेज वायरल हो रहे हैं। इन मैसेज को व्हाट्सएप पर जमकर शेयर किया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि ’’फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना’’ के तहत सरकार देश के सभी लोगों को 28 दिन का फ्री रिचार्ज दे रही है

2 min read
Aug 26, 2023

नागौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना वाले मैसेज वायरल हो रहे हैं। इन मैसेज को व्हाट्सएप पर जमकर शेयर किया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि ’’फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना’’ के तहत सरकार देश के सभी लोगों को 28 दिन का फ्री रिचार्ज दे रही है। फ्री रिचार्ज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। ग्रामीण क्षेत्र में हजारों लोगों के मोबाइल पर फ्री रिचार्ज के मैसेज आए हैं। असल बात यह है कि सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। यानी यह मैसेज स्कैमर्स का नया पैंतरा है और इस लिंक पर क्लिक करने से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान तक हो सकता है।

अनजान लिंक पर एक क्लिक से बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
आजकल साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें लिंक पर क्लिक करवाया जाता है और बैंक की जानकारी चुराकर लाखों की चपत लगाई जाती है। दरअसल, यह लिंक मैलिसियस फाइल से भरी होती हैं और जैसे ही कोई इन पर क्लिक करता है , स्कैमर्स डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले लेते हैं।स्कैमर्स आपके आधार, जन्मतिथि, फोन नंबर या फिर बैंक डिटेल जैसी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।

दरअसल, यह मैसेज एकदम फर्जी है और स्कैम का नया तरीका है। अगर इस फॉरवर्डेड मैसेज को ठीक से पढ़ें तो इसमें कई सारी गलतियां भी नजर आती हैं जो इसके फर्जी होने का दावा पुख्ता करती हैं। मैसेज में कई जगह गलत हिंदी लिखी हुई है। वहीं इसके साथ जो आखिरी तारीख लिखी है वो 30 मार्च है , जबकि मैसेज अगस्त में भेजा जा रहा है। मेड़ता उपखंड के पुलिस उपअधीक्षक नूर मोहम्मद ने भी वायरल मैसेज को फेक बताया है। उन्होंने लोगों से इन सभी फेंक खबरों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें । साथ ही थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक एप स्टोर का ही इस्तेमाल करें। बैंक और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

Updated on:
26 Aug 2023 02:46 pm
Published on:
26 Aug 2023 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर