24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Cyber Fraud:  ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी, साइबर ठग ने और बिगाड़ी ‘तबीयत’  …जानिए क्या है पूरा मामला
Play video

Cyber Fraud: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी, साइबर ठग ने और बिगाड़ी ‘तबीयत’ …जानिए क्या है पूरा मामला

Cyber Fraud: गुमानपुरा निवासी एक महिला को डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ गया। इस दौरान लिंक पर जानकारी भरने के बाद खाते से 35,500 रुपए की राशि निकल गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 6 Aug 2023, 9:55 PM IST

Cyber Fraud: गुमानपुरा निवासी एक महिला को डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना भारी पड़ गया। इस दौरान लिंक पर जानकारी भरने के बाद खाते से 35,500 रुपए की राशि निकल गई। मोबाइल पर बैंक से राशि कटने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला।

पीडि़ता गुमानपुरा निवासी आशा पारीक (48) ने बताया कि तबीयत खराब होने पर 2 अगस्त को सुभाषनगर स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन अस्पताल को सर्च किया। सर्च करने के दो मिनट बाद ही एक फोन आया और कहा कि आपको चिकित्सक को दिखाना है तो आपके मोबाइल पर एक लिंक भेजा है, उसे भरकर 10 रुपए जमा करा दें। इसके बाद अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। लिंक खोलकर उसे भरा और बताए नम्बर पर ऑनलाइन 10 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं मिला तो दूसरे दिन अस्पताल गई और डॉक्टर को दिखाकर आ गई। वहां डॉक्टर को अपॉइंटमेंट व 10 रुपए जमा कराने की बात कही तो उन्होंने कहा कि यह फर्जी है।

बैंक का मैसेज आया तो उड़े होश
पीडि़ता ने बताया कि 5 अगस्त को बैंक ऑफ बड़ौदा से मोबाइल पर 35,500 रुपए निकालने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही तुरंत ही बैंक पहुंची और मैनेजर को मैसेज दिखाया। बैंक मैनेजर ने कहा कि आपके साथ साइबर ठगी हो गई। लिखित में शिकायत दे दो, उसे आगे भिजवा देंगे। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद साइबर थाने में ठगी की रिपोर्ट दी।