
Residential Youth Leadership Community Development Training Camp
नागौर. शहर के श्री बलदेवराम मिर्धा धर्मशाला में नेहरू युवा केन्द्र, नागौर की ओर से आयोजित युवा मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने का युवा संकल्प लें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पंचायत राज में महिला पंच, सरपंच, प्रधान यहां तक कि जिला प्रमुख प्रतिनिधि वाली प्रवृत्ति समाप्त करने के लिए महिला शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें इतना सशक्त बनाएं कि वे स्वयं ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक स्वयं बैंक में जाए एवं घुंघट हटा कर प्रतिनिधि वाली प्रथा को समाप्त कर दें। सर्मपण की भावना से क्षेत्र में फैली अंधविश्वास, नशा, बाल विवाह जैसी बुराइयों को दूर करने का प्रयास करें। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस तरह के प्रशिक्षणों मे भाग लेकर अपने गांव एवं समाज के विकास में भाग लेकर इसकी स्थापना के उद्देश्यों को पूर्ण करने में योगदान दें।
उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडल द्वारा छोटे-छोटे राष्ट्र निर्माण के कार्यों बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मेल बनाकर अपने क्षेत्र में अशिक्षित लोगों को राष्ट्र निर्माण में जागरूक करें, जिससे वे लोग भी अपनी अहम भूमिका निभा सके। कलक्टर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे अंधविश्वास व असामाजिक कुप्रथा जैसी प्रथाओं की रोकथाम करने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबंधक गंगाशरण ने कौशल विकास की महत्ता एवं सरकार द्वारा इस संदर्भ में चलाई जाने वाली नि:शुल्क प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस दिशा में हर शहर और गांव में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र खोले हैं, जिनमें अभ्यर्थी नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकेंगे।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुशील कुमार छाबड़ा ने बेरोजगार एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रियायती ऋण योजनाओं एवं उनकी आवेदन की प्रक्रिया आदि के बाद में जानकारी दी, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला युवा समन्वयक सुरमयी शर्मा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केन्द्र के स्वयंसेवक आरती भाटी, हरेन्द्र ग्वाला, मुकेश कड़ेला, सागरराम भादू एवं अजित मेघवाल आदि का सहयोग रहा।
Published on:
19 Dec 2019 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
