12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखिए तस्वीरें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने रोपे 101 पौधे, फाग गीतों पर किया नृत्य, चूनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

नागौर शहर के पशु मेला मैदान स्थित पशुपालन विभाग के वृषभ पालन केन्द्र के खेत में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पत्रिका एवं प्रकृति सारथी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम व पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई।

3 min read
Google source verification
international womens day

राजस्थान पत्रिका एवं प्रकृति सारथी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ पौधे लगाए।

international womens day

कार्यक्रम में अतिथि महिलाओं का चूनरी ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। प्रमाण पत्र सभी सहभागी महिलाओं को प्रदान किए गए।

international womens day

कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

international womens day

राजस्थान पत्रिका एवं प्रकृति सारथी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम व पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य भी किया।

international womens day

नागौर. शहर के पशु मेला मैदान स्थित वृषभ पालन केन्द्र के खेत में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान पत्रिका एवं प्रकृति सारथी फाउण्डेशन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन का जिम्मा महिलाओं ने संभाला। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के 101 पौधे लगाकर शहर की महिलाओं व बालिकाओं ने पद्मश्री हिम्मताराम भांभू के साथ पेड़ों को बचाने का संदेश देने वाले गीत ‘भायां पेड़ां ने मत काटो रे, जो कोई काटे पेड़ उणने मिलकर डांटो रे...’ का गायन किया।

international womens day

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबूलाल गेहलोत व उनकी टीम, हेमंत चौधरी, अवनीता, नीलू खड़लोया व उनकी टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नरेगा की महिला श्रमिकों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

international womens day

पद्मश्री हिम्मताराम भांभू व पर्यावरण प्रेमी सुखाराम चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति मीतू बोथरा रही, वहीं अध्यक्षता गीता चौधरी ने की।