20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात महीने में एसपी का तबादला, अब राममूर्ति होंगे नागौर के नए एसपी

आईपीएस जोशी को भिवाड़ी अलवर से नागौर लगाया गया

2 min read
Google source verification
SP transferred in seven months, now Ramamurthy will be SP of Nagaur

SP transferred in seven months, now Ramamurthy will be SP of Nagaur

नागौर. जिला कलक्टर के बाद राज्य सरकार ने अब नागौर जिले में पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया है। नागौर में अब राममूर्ति जोशी नए एसपी होंगे।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा शनिवार को 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आईपीएस जोशी को भिवाड़ी अलवर से नागौर लगाया गया है। वहीं नागौर के निवर्तमान एसपी अभिजीतसिंह के सीआईडी (सुरक्षा) एसपी जयपुर लगाया गया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने गत रविवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नागौर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार का स्थानांतरण कर पीयूष समरिया को लगाया था। सरकारी ने अब शनिवार को 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें नागौर एसपी अभिजीतसिंह का तबादला कर उनके स्थान पर भिवाड़ी अलवर एसपी को नागौर लगाया है। एसपी अभिजीतसिंह को सात महीने पहले ही नागौर लगाया गया था। यानी उन्हें यहां पूरा एक साल भी नहीं हुआ। एसपी अभिजीतसिंह ने शुक्रवार को जिले में हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल की तबादला सूची जारी की और शनिवार को उनका खुद का तबादला हो गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हल्ला बोल
नागौर. जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागौर द्वारा राजस्थान सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन किया। अजमेर संभाग प्रभारी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकन्दर बक्स के नेतृत्व में शनिवार को राज्यपाल के नाम नागौर एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को ज्ञापन दिया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के वोट लेकर आज तक धोखा किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान मास्टर ने कहा कि गहलोत सरकार ने आज तक न मदरसा बोर्ड, न उर्दू बोर्ड और न ही हज कमेटी के चेयरमेन बनाएं हैं। मोर्चा के जिलाध्यक्ष इस्लाम पठान ने कहा कि गहलोत सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। धरना-प्रदर्शन में नागौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष तस्लीम मुन्ना, ओबीसी जिला अध्यक्ष मुनजी सांखला, शहर मण्डल महामंत्री प्रमिल नाहटा, शकील अंसारी, अली असगर अंसारी, शाहिद सिलावट, शहजाद आलम अंसारी, इजहार आलम, निजामुद्दीन घोसी, गन्नी खान, असरफी कलीम आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।