
State level Veer Tejaji cattle fair inaugurated in Parbatsar
नागौर. डीडवाना कुचामन जिले के परबतसर में आज राज्य स्तरीय वीर तेजाजी पशु मेले State level Veer Tejaji cattle fair का झण्डारोहण करके शुभारंभ किया गया। जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक बिरधाराम चौधरी, एसडीएम बलवीरसिंह जाट, तहसीलदार फारूक अली, थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा ने पूजा-अर्चना के बाद झण्डारोहण कर वीर तेजाजी पशु मेले का शुभारंभ किया। मेला अधिकारी ओमप्रकाश बुनकर ने बताया कि मेले में अब तक 1695 पशुओं की आवक हुई है। पहले दिन मेले में एक लाख का भैंस पाडा तथा 85 हजार में नागौरी बैल जोड़ी की बिक्री हुई। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई पुलिस चौकी, दवा खाना, रोशनी की माकूल इंतजाम किए गए हैं। मेले में 31 अगस्त और एक सितंबर को विभिन्न पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पशु मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तेजा गायन का भी आयोजन होगा।
नागौर जिला प्रमुख चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष
नागौर. नागौर जिला प्रमुख भागीरथराम चौधरी को राजस्थान प्रदेश जिला प्रमुख संघ का अध्यक्ष चुना गया है। नागौर के ही भंवरसिंह पलाड़ा को संघ का मुख्य संरक्षक बनाया गया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जिला प्रमुख ने बताया कि गत दिनों प्रदेश के सभी जिला प्रमुखों की बैठक जयपुर में हुई, जिसमें सर्व सम्मति से उन्हें प्रदेश जिला प्रमुख संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक के बाद संघ की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नव गठित जिलों के गठन के तहत पुनर्गठन के नाम पर कार्यकाल कम करने पर रोक लगाने, राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर आदेश जारी कर जिला प्रमुखों के अधिकार कम करने पर रोक लगाने की मांग की। चौधरी ने बताया कि जिला निष्पादन समिति का अध्यक्ष भी सरकार ने कलक्टर को बना रखा है, जो उचित नहीं है। इसी प्रकार नरेगा योजना में कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति में जिला प्रमुख से अनुमोदन करवाने व जिला प्रमुखों के मानदेय में वृदि्ध करने की मांग भी की गई।
Published on:
30 Aug 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
