25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव 2018: मतदान के दौरान व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश, पुलिस ने दी हिरासत में लेने की चेतावनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:07 AM IST

Nagaur

राजस्थान में जहां आज हर जगह छात्रसंघ चुनाव का सिलसिला जारी है तो वहीं कुछ जगहों पर छात्रों ने माहौल को खऱाब करने की कोशिश कर रहे है। एक ऐसा ही मामला नागौर के मिर्धा महाविद्यालय के बाहर कुछ छात्रों ने माहौल बिगाडऩे की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी के चलते माहौल बिगडऩे से बच गया। दरअसल निर्दलीय पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजेंद्र भादू जिसका महाविद्यालय प्रशासन ने शिकायत के बाद महाविद्यालय से प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। वो कुछ छात्र नेताओं के साथ महाविद्यालय के बाहर खड़ा हुआ था। लेकिन इसी बीच पुलिस और इस शख्स के बीच कहासुनी हो गई।

युवक का कहना है की जो लोग काफी लंबे समय से यहां पर खड़े हैं, उनको तो कुछ नहीं कहा जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें तो यहां से भगाया भी नहीं जा रहा है तो मुझे क्यों भगाया जा रहा है। इस पर पुलिसकर्मी उसे अधिकारियों के पास ले गए। जहां पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी व्यवस्था बिगाडऩे का प्रयास किया तो उसको हिरासत में ले लिया जाएगा।

नहीं आ रहा उत्साह नजर
जिला मुख्यालय स्थित बीआर मिर्धा महाविद्यालय, माडीबाई महिला महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव मतदान आठ बजे शुरू हुआ। लेकिन मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। मतदान शुरू होने के एक घण्टे बाद भी गिनेचुने ही छात्र- छात्राएं मतदान करने के लिए पहुंचे। वहीं नागौर उपखंड अधिकारी, प्रशिक्षु आइएएस सहित अन्य मतदान केन्द्र पहुंचे। वही तीनों ही महाविद्यालयों के बाहर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, महासचिव में भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर पैनल को विजय बनाने की अपील की। वही सुरक्षा व्यवस्था हुए कानून व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, वर्तधिकारी सुभाष मिश्रा, कोतवाली पुलिस, सर्किल जयपुर होमगार्ड के जवान व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। वहीं मिर्धा महाविद्यालय चुनाव अधिकारी मंगलाराम कड़वासरा, मिर्धा महाविद्यालय प्राचार्य एमपी बजाज, माडी बाई महिला महाविद्यालय चुनाव अधिकारी अनुपम, कार्यवाहक प्राचार्य वरन्दा सिंह, विधि महाविद्यालय में चुनाव अधिकारी डॉक्टर शंकर लाल जाखड़ सहित अन्य व्यवस्था ही संभाल रहे हैं। चुनाव से पूर्व तीनों ही महाविद्यालय के बाहर आचार संहिता लगा दी गई थी लेकिन किसी प्रकार से आचार संहिता की पालना देखने को नहीं मिल रही है।