1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इस खबर को लगानी है रूक गई थी –

नागौर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगें चुनाव की तैयारी में


जायल. नगरपालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माहेश्वरी भवन में बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं। आगामी चुनावों में टिकट किसी एक को मिलेगी लेकिन सभी को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलानी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि छात्र आंदोलन कर रहे हैं। युवा, मजदूर, किसान व व्यापारी भी भाजपा सरकार से परेशान हैं। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मंजू देवी मेघवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुकाबला करेंगे तो विपक्षी पार्टी सामने टिक नहीं पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। विधानसभा प्रभारी कमल शर्मा, अनिल बुल्डक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रवणराम, राजेश सांगवा, रिद्धकरण लोमरोड़, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापराम भाकर ने विचार व्यक्त किए।
फोटो : माहेश्वरी भवन में बैठक को संबोधित करती डॉ मंजू देवी मेघवाल।