
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद करें, जनता में जागेगा आत्मविश्वास : एसपी
नागौर. चुनाव आचार संहिता की पालना व चुनाव के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एसपी हरेन्द्र कुमार महावर ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं वृत्ताधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसपी महावर ने कहा कि सभी अधिकारियों को मतदान बूथों के क्षेत्र की यह जानकारी होनी चाहिए कि कौनसा बूथ किस थाना क्षेत्र में है। किसी प्रकार की घटना के बाद यह विवाद नहीं होने चाहिए कि फलां बूथ हमारे थाना क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में भय पैदा करने वाले लोग तथा भय ग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर लें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। ऐसे लोग जिनके खिलाफ दो या दो से अधिक मुकदमे दर्ज हैं उन्हें अभी से पाबंद किया जाए।नागौर जिले में ऐसे करीब चार हजार लोग हैंं। बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद किया जाए, ताकि जनता में आत्मविश्वास पैदा सके और वह चुनाव में बेखौफ मतदान कर सकें।
आएंगी पेरा मिलट्री फोर्स
एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश व छतीसगढ़ से भी मेरा मिलिट्री फोर्स आएंगी, जिनके ठहरने की व्यवस्था थाना स्तर पर की जाए। फोर्स को ठहरने व खाने-पीने की असुविधा नहीं हो। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समय में एक फ्लाइंग स्क्वॉयड गश्त पर रहेगी, 24 घंटे गश्त के लिए जिले में कुल 30 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम तैयार की गई हैं।
शराब की अवैध ब्रांच बंद कराएं
बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि जिले में शराब की अवैध ब्रांच नहीं चलनी चाहिए। अवैध ब्रांच जहां चल रही है, उसका पूरा सामान जब्त किया जाए। कहीं पर अवैध ब्रांच संचालित होते मिली और उनकी टीम ने पकड़ा तो सम्बन्धित वृत्ताधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बिना नम्बर की गाडिय़ां करें जब्त
एसपी ने पुलिस अधिकारियों क निर्देश दिए कि रोजना दो घंटे गश्त कर बिना नम्बर की गाडिय़ों को जब्त करें। चुनाव तक बिना नम्बरी की एक हजार गाडिय़ों को सीज कर लिया तो अपराधी किस्म के 10 हजार लोग अपने आप पाबंद हो जाएंगे। क्षेत्र के बदमाश, वारंटी, मफरूर, वांटेड लोगों की सूची बनाकर उन्हें पाबंद किया जाए।
Updated on:
10 Oct 2018 05:26 pm
Published on:
10 Oct 2018 05:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
