11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा वेबसाइट पर इस वर्ष भी नहीं जुड़ा पीजी महाविद्यालय मेड़ता का नाम

नाम जोडऩे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
Merta News

Merta News

मेड़ता सिटी. एमडीएस यूनिवर्सिटी की ओर से पीजी में क्रमोन्नत होने के बाद इस वर्ष भी पीजी कला संकाय स्वयंपाठी राजकीय महाविद्यालय मेड़ता सिटी का नाम परीक्षा आवेदन वेबसाइट पर नहीं जोड़ा गया है। नाम जोडऩे की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक मदस अजमेर के नाम एसडीएम हीरालाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बापेडिय़ा के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजकीय पीजी महाविद्यालय मेड़ता सिटी के स्नातकोत्तर कला संकाय में हिंदी साहित्य, इतिहास, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी सहित्य आदि विषयों का स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए इस साल भी परीक्षा आवेदन की वेबसाइट पर नाम नहीं जोड़ा गया है और न ही इसे परीक्षा केंद्र बताया गया है। विद्यार्थियों ने पीजी महाविद्यालय मेड़ता का नाम परीक्षा वेबसाइट पर जोडऩे व परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। वेबसाइट पर नाम नहीं होने से छात्रों को मजबूरन नागौर व अजमेर आवेदन करना पड़ता है। परीक्षा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होने से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार कस्वां, शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, ब्लॉक उपाध्यक्ष हाथीराम डूकिया, रामदेव कस्वा, रामअवतार जाजड़ा, रामप्रकाश बेड़ा, महेंद्र बड़वाल, सुभाष धुण, रामराज, राकेश, सुशील कमेडिय़ा सहित छात्र मौजूद रहे।
इनका कहना
‘इस समस्या को लेकर परीक्षा नियंत्रक सुबोध दत्ता से दूरभाष पर बात की है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।’ - हीरालाल मीणा, एसडीएम, मेड़ता।
‘इस मांग को लेकर पिछले वर्ष भी धरना-प्रदर्शन किया था। तब अगले वर्ष पीजी महाविद्यालय मेड़ता का नाम वेवसाइट पर जोडऩे का आश्वासन दिया गया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। अगर 3 दिन में नाम नहीं जुड़ता है तो महाविद्यालय के तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।’ - सुरेन्द्र बापेडिय़ा, एनएसयूआई उपाध्यक्ष।