5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी-बारिश से जिले में तबाही का मंजर, भदवासी में जिप्सम फैक्ट्रियों के टिन शेड उड़े, दे​खिए तस्वीरें

जिलें में तीसरे दिन भी जारी रहा आंधी-तूफान का क्रम

2 min read
Google source verification
nagaur news

दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम ढलते नागौर शहर में धूलभरी आंधी चलने से आमजन परेशान रहा। दुपहिया वाहनों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं दुकानों व घरों में भी रेत आने से लोग परेशान दिखे।

nagaur news

नागौर के निकट भदवासी गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आए तूफान ने लाखों रुपए का नुकसान जिप्सम फैक्ट्रियों में किया। गांव के विजय पंचारिया ने बताया कि तूफान से कई फैक्ट्रियों के टिन शेड उड़ गए।

nagaur news

जिप्सम व्यापारी प्रेम भाटी की फैक्ट्री पूरी तरह से डैमेज हो गई है। इसके अलावा 15 से 20 फैक्ट्रियाें में बड़ा नुकसान पहुंचा है।

nagaur news

आंधी व तूफानी बारिश से जिले भर में बिजली के हजारों पोल गिर गए, जिससे डिस्कॉम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा है।

nagaur news

भदवासी के ग्रामीण भागीरथ जांगू ने बताया कि तूफान के दौरान हवा की गति इतनी तेज थी कि फैक्ट्रियाें पर लगे टिन हवा में उड़कर 200 से 300 मीटर दूर जाकर गिरे। कुछ टिन तो बिजली के तारों में अटक गए। गांव में राजू नायक के नाम से इंदिरा आवास योजना में बना मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी।

nagaur news

गांव के विजय पंचारिया ने बताया कि तूफान से कई फैक्ट्रियों के टिन शेड उड़ गए, वहीं करीब तीन दर्जन बिजली के पोल, दो-तीन ट्रांसफार्मर भी गिर गए।