1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाजपेयी के सम्मान में नागौर में बंद रहे कस्बे व बाजार

https://www.patrika.com/nagaur-news/

2 min read
Google source verification
Nagaur latest hindi news

वाजपेयी के सम्मान में नागौर में बंद रहे कस्बे व बाजार

नागौर. जिले के डीडवाना, कुचामन, जायल, लाडनूं, गच्छीपुरा, खींवसर,जसनगर, छोटी खाटू, दधवाड़ा समेत जिले के कई कस्बों में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में बाजार बंद रहे। व्यापारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गौरतलब है कि लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार शाम को वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। भारतीय जनता पार्टी शहर की ओर से शनिवार को सुबह 11 बजे बाइपास रोड स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा होगी।


दो मिनट का रखा मौन
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की ओर से पीपली गली स्थित आर्य समाज के पास राधावल्लभ स्कूल में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रतीक पारीक, नंदकिशोर जांगिड़, मनीष बंसल, शकील अहमद, कमल सोनी, पवन सारस्वत,संत मुरलीराम ने वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर विजय पालडिय़ा, शंकरलाल गांछा, जाकिर उस्मानी, नरेन्द्र पारीक, गजेन्द्र गौड़, मुकेश माहेश्वरी, विक्रम सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।


गोसेवकों ने दी श्रद्धांजलि
जोधपुर रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रवण सैन ने बताया कि संत कुशालगिरी व कथा वाचिका ममता के सान्निध्य में वाजपेयी के फोटो के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोनी जी की बाड़ी में श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को राष्ट्र पुरोधा बताते हुए विचार व्यक्त किए। रामनिवास सांखला ने गांधी चौक में हुई सभा के संस्मरण सुनाए वहीं मांगीलाल बंसल ने वाजपेयी की कविताओं का पाठ किया। गोविंद जाट व बजरंग रतावा भी उपस्थित थे।


कर्मचारियों ने दी पुष्पांजलि
राजस्थान प्रदेश सफाई संघ जिला शाखा की ओर से सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजकुमार जावा, जिलाध्यक्ष रतनलाल बारासा समेत अन्य उपस्थित थे। श्री अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। ताराचंद जांगिड़ ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। महासभा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम जांगिड़, महामंत्री बनकट लाल जांगिड़ ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कानाराम जांगिड़, मीडिया प्रभारी पुखराज सहित अन्य मौजूद रहे।

सबकी बात सुनते थे वाजपेयी
महावीर गो सेवा समिति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भोजराज सारस्वत ने कहा कि वाजपेयी राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर सबकी बात सुनने वाले व्यक्ति थे। इस अवसर पर उम्मेदसिंह राजपुरोहित, हरिराम धारणिया, अशोक समदडिय़ा,सुमेरसिंह, जगदीश बाहेती, सुरेन्द्र सोनी, उम्मेद राज, समेत अन्य उपस्थित थे। बलदेवसिंह सांखला ने वाजपेयी के नागौर दौरे के संस्मरण सुनाए।

Story Loader